Advertisement

मिस्टर फैजू के सिर सजा सेहरा, हाथ थामे नजर आईं बेगम, मदीना से सामने आईं निकाह की तस्वीरें

Mr Faisu Wedding: फेमस डिजिटल क्रिएटर मिस्टर फैजू यानी फैसल शेख ने मदीना में निकाह कर लिया है. फोटोज शेयर कर बेगम का चेहरा भी रिवील किया है.

Ritika | Oct 10, 2026, 04:49 PM IST

1.मिस्टर फैजू ने मदीना में किया निकाह

मिस्टर फैजू ने मदीना में किया निकाह
1

सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू यानी फैसल शेख इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रहे. कभी वायरल वेडिंग कार्ड ने लोगों का ध्यान खींचा, तो कभी उनकी होने वाली दुल्हन को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए गए. आपको बता दें अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. मिस्टर फैजू ने मदीना में निकाह कर लिया है. शादी की खबरों के बीच उन्होंने अपनी बेगम के साथ निकाह की पहली तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. (Image Credit: mr_faisu_07) 

Advertisement

2.सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
2

आपको बता दें उन्होंने किसी आलीशान पार्टी या बड़े समारोह के बजाय मदीना जैसी पाक जगह पर अपने निकाह की खुशखबरी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है. तस्वीरों में उन्होने अपनी बेगम के चेहरे को भी दिखाया है. दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है और लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां भी मिलनी शुरू हो गई हैं. (Image Credit: mr_faisu_07) 

3.शेरवानी में फैजू और सफेद लिबास में बेगम

शेरवानी में फैजू और सफेद लिबास में बेगम
3

तस्वीरों में कपल खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहा है. एक से बढ़कर एक पोज में फोटोज भी ली हैं. तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के प्यार में डूबा हुआ भी नजर आ रहा है. मिस्टर फैजू सफेद शेरवानी, सेहरे में नजर आ रहे हैं. सफेद लिबास में उनकी बेगम, रेड कलर के दुपट्टे में नजर आ रही है. फोटोज में दोनों एक-दूसरे को प्यार से देखते हुए नजर आ रहे हैं. फोटोज से नजरें हटा पाना तक मुश्किल है. उनके पोस्ट ने उन तमाम चर्चाओं को एक नया मोड़ दे दिया है, जो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही थीं.(Image Credit: mr_faisu_07) 

4.कैप्शन कर देगा इमोशनल

कैप्शन कर देगा इमोशनल
4

मिस्टर फैजू ने शनिवार को सोशल मीडिया पर निकाह की फोटो शेयर कर अपनी बेगम की तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें उनका चेहरा रिवील किया है. फैजू ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि- 'कुरान 78.8 और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया है. एक सपने का सच होना, अल्लाह का शुक्र है कि जो सपना देखा था, वह अब हकीकत बन गया है. मदीना जैसी खूबसूरत और पाक जगह पर मेरा निकाह हुआ और मेरा पूरा परिवार मेरे साथ खड़ा है. यह मेरे लिए इतनी बड़ी नेमत है कि इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. अपनी जिंदगी का यह खूबसूरत नया सफर शुरू कर रहे हैं. हमें अपनी दुआओं में याद रखना. अल्लाह हमारी शादी को हमेशा के प्यार और बरकत से भर दे. आमीन'. (Image Credit: mr_faisu_07) 

5.सोशल मीडिया पर छाई जोड़ी

सोशल मीडिया पर छाई जोड़ी
5

अपनी निकाह की फोटोज शेयर करते ही सोशल मीडिया पर जोड़ी को लोग खूब प्यार दे रहे हैं. निकाह की तस्वीरें सामने आने के बाद उनकी शादी सोशल मीडिया की चर्चित में से एक बन गई है. आपको बता दें फोटोज में मदीना की तस्वीरें भी साफ नजर आ रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार फैजू मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन होस्ट कर सकते हैं. वेडिंग रिसेप्शन में कई बड़े-बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं.(Image Credit: mr_faisu_07) 

6.फैंस दे रहे हैं बधाइयां

फैंस दे रहे हैं बधाइयां
6

मिस्टर फैजू के निकाह की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही उनके चाहने वाले नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं और प्यारे-प्यारे कमेंट भी कर रहे हैं. मदीना शरीफ में परिवार की मौजूदगी में हुआ निकाह अब उनकी जिंदगी का एक बेहद ही खूबसूरत यादगार पल बनने वाला है. दोनों ही फोटोज में काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. उनके निकाह की तस्वीरें, भावुक कैप्शन और नई जिंदगी की शुरुआत इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. (Image Credit: mr_faisu_07) 

Advertisement
Advertisement

Advertisement