एंटरटेनमेंट
Neha Awasthi | Oct 05, 2026, 02:56 PM IST
1.कहानी ही नहीं, रिलीज डेट में भी छुपी है मिस्ट्री!

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी में सस्पेंस और रहस्य तो कहानी का हिस्सा रहे ही हैं, लेकिन अब फिल्म से जुड़ा एक ऐसा नंबर कनेक्शन भी चर्चा में है, जो कम दिलचस्प नहीं. 2 अक्टूबर से लेकर अजय देवगन की जन्मतिथि, फिल्म की रिलीज डेट और टीम के कई नामों तक, न्यूमरोलॉजी के हिसाब से नंबर 2 और 4 का पैटर्न दिखाई देता है. इतने संयोगों ने फैन्स की क्यूरियोसिटी बढ़ा दी है. आखिर क्या है ये पूरा 2-4 कनेक्शन?
2.2 अक्टूबर से ही शुरू होता है नंबरों का खेल

‘दृश्यम’ में 2 अक्टूबर सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि पूरी कहानी का बेहद अहम हिस्सा है. फिल्म की कहानी में इस तारीख को जिस तरह इस्तेमाल किया गया, उसने इसे फ्रेंचाइजी की पहचान बना दिया. अब न्यूमरोलॉजी के नजरिए से देखें तो 2 अक्टूबर का नंबर 2 अपने आप में खास हो जाता है. इसके साथ फिल्म से जुड़े दूसरे आंकड़ों में नंबर 4 का बार-बार सामने आना इस कनेक्शन को और दिलचस्प बनाता है.
3.आखिर 2 और 4 में ऐसा क्या खास है?

न्यूमरोलॉजी को मानने वालों के मुताबिक नंबर 2 को भावनाओं, संवेदनशीलता, साइलेंस और साइकोलॉजी से जोड़ा जाता है. वहीं नंबर 4 को मिस्ट्री, प्लानिंग, अलग सोच और छिपे हुए सच से जोड़कर देखा जाता है. अब ‘दृश्यम’ की कहानी पर नजर डालें तो परिवार के लिए भावनात्मक फैसले, चुप्पी, सबूतों की प्लानिंग और एक छिपा हुआ सच — ये सभी फिल्म के अहम हिस्से हैं. इसलिए 2 और 4 का पैटर्न और दिलचस्प लगता है.
4.अजय देवगन की जन्मतिथि में भी 2 और 4!

अब आते हैं ‘दृश्यम’ के सबसे अहम चेहरे अजय देवगन पर. उनकी जन्मतिथि 2 अप्रैल 1969 है. न्यूमरोलॉजी कैलकुलेशन के मुताबिक उनका मूलांक 2 और भाग्यांक 4 आता है. यानी जिस फ्रेंचाइजी में 2 और 4 के पैटर्न की चर्चा हो रही है, उसके लीड एक्टर की जन्मतिथि भी इसी कॉम्बिनेशन से जुड़ती है. यही वजह है कि यह कनेक्शन फैन्स को सबसे ज्यादा हैरान कर रहा है.
5.अजय अकेले नहीं, कास्ट में भी दिखता है पैटर्न

दिलचस्प बात ये है कि 2 और 4 का कनेक्शन सिर्फ अजय देवगन तक सीमित नहीं बताया जा रहा. श्रेया सरन के न्यूमरोलॉजी कॉम्बिनेशन को भी 2 और 4 से जोड़ा जाता है. वहीं तब्बू का मूलांक 4 बताया जाता है. इसके अलावा अभिनेता रजत कपूर और म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद का मूलांक 2 बताया जाता है. यानी कैमरे के सामने मौजूद कई नामों में भी यही नंबर दिखाई देते हैं.
6.डायरेक्टर और क्रिएटर्स भी इस लि

स्ट में
अब कहानी के पीछे काम करने वाली टीम पर नजर डालें तो यहां भी यही पैटर्न दिखाई देता है. ‘दृश्यम’ के ओरिजिनल क्रिएटर जीतू जोसेफ का भाग्यांक 4 बताया जाता है. वहीं पहले पार्ट के डायरेक्टर निशिकांत कामत भी भाग्यांक 4 से जुड़े थे. इसके अलावा बैकग्राउंड स्कोर कंपोजर अनुप रूबेंस का मूलांक 2 माना जाता है. यानी एक्टर्स से लेकर क्रिएटर्स तक, 2 और 4 का कनेक्शन कई जगह नजर आता है.
7.अब रिलीज डेट का डिकोड देखिए

‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट 2 अक्टूबर 2026 है. अब इस पूरी तारीख के अंकों को जोड़ें तो कैलकुलेशन होगा — 2+1+0+2+0+2+6 = 13, फिर 1+3 = 4. यानी रिलीज डेट में तारीख के तौर पर 2 मौजूद है और पूरी डेट का जोड़ 4 पर पहुंचता है. इस तरह रिलीज डेट भी उसी 2-4 पैटर्न से जुड़ती दिखाई देती है, जिसकी चर्चा फिल्म के दूसरे पहलुओं को लेकर हो रही है.
8.संयोग है या ‘दृश्यम’ की हिडन मिस्ट्री?

अब अजय देवगन की जन्मतिथि हो, 2 अक्टूबर की कहानी से जुड़ी अहमियत, कास्ट और क्रिएटिव टीम के नंबर या फिर ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट सभी में न्यूमरोलॉजी के नजरिए से कई जगह 2 और 4 का कनेक्शन सामने आता है. बेशक न्यूमरोलॉजी का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन इतने पैटर्न एक साथ दिखें तो फैन्स की दिलचस्पी बढ़ना स्वाभाविक है. अब ये महज इत्तेफाक है या ‘दृश्यम’ की कोई हिडन मिस्ट्री, ये सवाल खुला है.