एंटरटेनमेंट
सौभाग्या गुप्ता | Sep 15, 2024, 09:25 PM IST
1.Diljit Dosanjh Dil-Luminati India Tour

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उनके चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी हैं. इसी बीच वो अपने दिल-लुमिनाती टूर नाम के इंडिया कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में बने हैं. उनके इस कॉन्सर्ट का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसके टिकट लाइव होते ही 2 मिनट के भीतर सारे बिक गए.
2.Diljit Dosanjh reacts to Dil-luminati concert ticket sales

दिलजीत दोसांझ अपने भारत टूर को मिल रहे रिस्पॉन्स को लेकर फूले नहीं समा रहे हैं. उनका इस टूर के 2.5 लाख टिकट बिक्री चुके हैं जो अब तक का सबसे अधिक कमाई वाला कॉन्सर्ट टूर बन गया है.
3.Dil-luminati concert ticket sales profit 234 crore

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर ने उनके टूर की टिकट बिक्री के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि इस टूर से उन्हें लगभग 234 करोड़ का भारी मुनाफा हुआ है.
4.Diljit Dosanjh net worth

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की कुल नेट वर्थ 172 करोड़ रुपये के करीब बताई जाती है. वो प्राइवेट शो के लिए भारी फीस लेते हैं. हर परफॉर्मेंस के लिए वो 4 करोड़ रुपये कमाते हैं. वो गानों के अलावा अपनी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं.
5.Diljit Dosanjh upcoming Film

काम को लेकर बात करें तो दिलजीत बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ नजर आएंगे. अनुराग सिंह की निर्देशित यह फिल्म जेपी दत्ता की 1997 की फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है.