Advertisement

Dhurandhar 2 OTT Release: अमेरिका में Netflix पर रिलीज हुआ अनकट वर्जन, जानें भारत में कब-किस प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 1786 करोड़ी फिल्म

Dhurandhar 2 OTT Release In India: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' का एक्सटेंडेड वर्जन 'रॉ एंड अनदेखा' अमेरिका में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गया है. भारत में यह जियो हॉटस्टार पर जल्द रिलीज होगा.

Pragya Bharti | May 15, 2026, 12:40 PM IST

1.बनी हाईएस्ट ए-रेटेड इंडियन ग्रॉसर फिल्म

बनी हाईएस्ट ए-रेटेड इंडियन ग्रॉसर फिल्म
1

इस फिल्म ने विश्व स्तर पर 1800 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही, यह फिल्म दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. हालांकि, दंगल अभी तक पहले नंबर पर है. दंगल फिल्म ने 2020 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, रेटिंग के मामले में धुरंधर 2 पहले नंबर पर है.

Advertisement

2.हिंदी भाषा की फिल्मों में की सबसे ज्यादा कमाई

हिंदी भाषा की फिल्मों में की सबसे ज्यादा कमाई
2

इस फिल्म ने पहले सप्ताह में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 763 करोड़ की कुल कमाई और 636 करोड़ के शुद्ध लाभ के साथ, यह हिंदी भाषा की फिल्मों में पहले सप्ताह में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है.

 

3.7 दिनों में 1000 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड

7 दिनों में 1000 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड
3

धुरंधर 2 अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है जिसने 1000 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस फिल्म ने 7 दिनों में 1000 करोड़ रुपये कमाए.

4.1 भाषा में पहले दिन ही 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म

1 भाषा में पहले दिन ही 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म
4

'धुरधंर 2' से पहले एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने एक दिन में और एक भाषा में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. लेकिन किसी ए रेटेड फिल्म ने ऐसा नहीं किया. 'धुरंधर 2' ने सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि डे 3 और डे 4 को भी ये माइलस्टोन हासिल किया.

5.'हमजा' का जलवा और 'धुरंधर 3' के संकेत

'हमजा' का जलवा और 'धुरंधर 3' के संकेत
5

 

फिल्म में रणवीर सिंह ने 'हमजा' नाम के एक जासूस का दमदार किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी तारीफें मिली थीं. इस 'Spy-Action Universe' के बढ़ते क्रेज को देखते हुए अब 'धुरंधर 3' को लेकर भी सुगबुगाहट तेज हो गई है. हालांकि मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन जियो स्टूडियोज ने संकेत दिए हैं कि इस साल के अंत तक फ्रैंचाइजी के अगले पार्ट को लेकर कोई बड़ा सरप्राइज सामने आ सकता है. फिलहाल, सोशल मीडिया पर फैंस इस बात को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं कि उन्हें थिएटर के अनुभव से कहीं ज्यादा इंटेंस और अनसेंसर्ड कंटेंट घर बैठे देखने को मिलने वाला है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement