एंटरटेनमेंट
नितिन शर्मा | Nov 11, 2025, 12:27 PM IST
1.धर्मेंद्र में थी पति वाली सभी क्वॉलिटी

दरअसल हेमा मालिनी एक इंटरव्यू में बताया था कि धर्मेंद्र उनका पहला और आखिरी प्यार हैं. उनमें वह सारी क्वॉलिटीज थी, जो मैं अपने पति में देखना चाहती थीं, लेकिन फिल्म में काम करने के दौरान मैंने उनसे दूरी बना ली. इससे धर्मेंद्र परेशान हो गये खीजने लगे और मैंने उनसे खूब मजे लिये, आइए जानते हैं ये पूरा किस्सा और दूर रहने की वजह...
2.रजिया सुल्तान

हेमा मालिनी ने इंटरव्यू में बताया कि यह वाक्या कमाल अमरोही की फिल्म रजिया सुल्तान का है. इसमें उनके साथ धर्मेंद्र थे.
3.रजिया सुल्तान का निभाया किरदार

रजिया सुल्तान मूवी में हेमा मालिनी ने रजिया सुल्तान का किरदार निभाया था. वहीं उनके पति धर्मेंद्र ने उनके दास याकुत जमाल्लुद्दीन का किरदार निभाया था. इसमें धर्मेंद्र को काले रंग में रंग दिया गया था.
4.इस वजह से बना ली थी दूरी

हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र के साथ फिल्म की शूटिंग के दौरान वे दूर दूर रहने लगी. इसकी वजह धर्मेंद्र का काले रंग के पेंट में रंगा होना था. हेमा मालिनी को डर था वह पेंट उनको न लग जाए, लेकिन धर्मेंद्र को उन्होंने यह बात नहीं बताई.
5.दूरी से चिढ़ने लगे धर्मेंद्र

हेमा मालिनी ने बताया कि शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र से बचने और दूरी बनाने की वजह से वे नाराज हो गये. चिढ़ने लगे.