Advertisement

1975 में आई Dharmendra की वो कल्ट फिल्म, जिसकी 3Hr 24Min के लिए टिकट खिड़की पर चली थी 5 साल तक भीड़; बनी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर

Dharmendra All Time Blockbuster Film: धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन स्टारर एक कल्ट क्लासिक फिल्म ने इतिहास रच दिया था. यह फिल्म मुंबई के मिनर्वा थिएटर में लगातार 5 सालों तक चलकर ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई. यही नहीं, इस फिल्म ने धर्मेंद्र को भी सुपरस्टार बना दिया था.

Pragya Bharti | May 19, 2026, 11:12 AM IST

1.Dharmendra Cul Classic Movie in 1975

Dharmendra Cul Classic Movie in 1975
1

हिंदी सिनेमा के दिग्गज और सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने छह दशक से लंबे फिल्मी सफर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. आज भी उनसे जुड़े किस्से और उनकी फिल्मों के रिकॉर्ड्स सिनेमा जगत में बड़े चाव से सुने और सुनाए जाते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, लेकिन उनके खाते में एक ऐसी ऐतिहासिक फिल्म भी दर्ज है, जिसने सफलता के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और मुंबई के एक थिएटर में लगातार 5 साल तक चलती रही थी.
 

Advertisement

2.रिलीज के 51 साल बाद भी कल्ट क्लासिक है यह फिल्म

रिलीज के 51 साल बाद भी कल्ट क्लासिक है यह फिल्म
2

दिलचस्प बात यह है कि जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो शुरुआती कुछ हफ्तों में इसे ठंडा रिस्पॉन्स मिला था. लेकिन जैसे ही माउथ पब्लिसिटी यानी लोगों की तारीफ शुरू हुई, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान लाया कि हर कोई हैरान रह गया. फिल्म ने ऐसी रफतार पकड़ी की 51 साल बाद भी ये कल्ट क्लासिक बनी हुई है. 
 

3.मुंबई के मिनर्वा थिएटर में बना था 5 साल का महा-रिकॉर्ड

मुंबई के मिनर्वा थिएटर में बना था 5 साल का महा-रिकॉर्ड
3

आईएमडीबी (IMDb) और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी स्टारर ने मुंबई के मशहूर 'मिनर्वा थिएटर' में लगातार पांच सालों तक चलने का एक अनोखा और अटूट रिकॉर्ड बनाया था. पांच साल तक इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती रही. इस ऐतिहासिक कामयाबी ने धर्मेंद्र को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े और गारंटेड सुपरस्टार्स की लिस्ट में सबसे ऊपर खड़ा कर दिया था.
 

4.दर्ज हैं कई रिकॉर्ड्स

दर्ज हैं कई रिकॉर्ड्स
4

धर्मेंद्र की यह फिल्म सिर्फ एक थिएटर तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसने देश भर के सिनेमाघरों में कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे. यह फिल्म बॉलीवुड की उन चुनिंदा 'गोल्डन जुबली' फिल्मों में शामिल है, जो देश के अलग-अलग शहरों के टॉकीज में 60 हफ्तों से भी ज्यादा समय तक टिकी रही थीं. इसके अलावा, देश भर के 100 से अधिक सिनेमाघरों में इस फिल्म ने सिल्वर जुबली मनाई थी, जो अपने आप में एक मिसाल है.
 

5.किस फिल्म ने 5 साल तक थिएटर में मचाया था गदर?

किस फिल्म ने 5 साल तक थिएटर में मचाया था गदर?
5

हम बात कर रहे हैं साल 1975 में रिलीज हुई भारतीय सिनेमा की सबसे महान फिल्मों में से एक 'शोले' (Sholay) की. निर्देशक रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज रिलीज के 51 साल बाद भी एक कल्ट क्लासिक के रूप में पहचानी जाती है. 

6.इस कल्ट मूवी ने बदल दिया था धर्मेंद्र का कद

इस कल्ट मूवी ने बदल दिया था धर्मेंद्र का कद
6

जय, वीरू, गब्बर सिंह, ठाकुर और बसंती जैसे अमर किरदारों से सजी इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा की परिभाषा बदल दी. 'वीरू' के किरदार में धर्मेंद्र की कॉमिक टाइमिंग और दमदार एक्शन को दर्शकों ने सिर आंखों पर बिठाया. इस फिल्म की महा-सफलता के बाद फिल्म इंडस्ट्री में धर्मेंद्र का कद और लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुंच गई थी, यही वजह है कि आज भी 'शोले' को भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म माना जाता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement