एंटरटेनमेंट
सौभाग्या गुप्ता | Oct 17, 2024, 10:58 AM IST
1.Vettaiyan Box Office

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन स्टारर एक्शन थ्रिलर वेट्टैयान बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है. बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 7 दिनों में इसने दुनियाभर में 275 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब 300 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है. फिल्म ने पहले दिन 77.90 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 45.26 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 47.87 करोड़ रुपये, चौथे दिन 41.32 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 27.80 करोड़ रुपये, छठे दिन 24.16 करोड़ रुपये और सातवें दिन 20.58 करोड़ रुपये कमाए.
2.Jigra Box Office collection

आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जिगरा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. सैकनिलक के अनुसार, आलिया भट्ट स्टारर का छठा दिन निराशाजनक रहा, जिसने 1.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. ये अब 21.10 करोड़ रुपये कमा चुकी है और इसके टिकने की कोई उम्मीद नहीं है.
3.Vicky Vidya Ka Woh Wala Video

राजकुमार राव और त्रिप्ती डिमरी स्टारर फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जबसे ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, फिल्म लगातार ट्रेंड कर रही है. ये नेटफ्लिक्स पर टॉप 5 इंडियन फिल्मों की लिस्ट में काबिज है.
4.Devara out on OTT

जूनियर की फिल्म देवरा इस साल की मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा फिल्मों में से एक रही है. जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट वन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. ये आज यानी 8 नवंबर शुक्रवार से स्ट्रीम हो रही है. ये फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, और कन्नड़ भाषा में देख सकेंगे. हालांकि हिंदी भाषा में यह फिल्म में बाद में नेटफ्लिक्स पर जोड़ी जाएगी.
5.Martin box Office collection

सैकनिल्क की मानें तो मार्टिन ने पहले दिन लगभग 6.7 करोड़ से शुरुआत की थी. अपने छठे दिन (बुधवार) मार्टिन ने भारत में सभी भाषाओं में लगभग 64 लाख की कमाई की, जिससे इसकी कुल कमाई 18.54 करोड़ रुपये हो गई.