Advertisement

'बॉर्डर 2' का भी बाप है बॉलीवुड की ये 9 फिल्में, 4घंटे 15मिनट वाली 1970 की इस ब्लॉकबस्टर का आज तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

Top 10 Longest Films in Bollywood: भारतीय सिनेमा में 'बॉर्डर 2' जैसी लंबी फिल्मों का इतिहास पुराना है. 'एलओसी कारगिल' से लेकर'धुरंधर' तक, कई फिल्में अपनी समयावधि के लिए जानी जाती हैं. एक 56 साल पुरानी फिल्म तो ऐसी है जिसका आज तक कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है.

Pragya Bharti | Jan 23, 2026, 02:36 PM IST

1.Mera Naam Joker Movie (1970)

Mera Naam Joker Movie (1970)
1

राज कपूर की यह कल्ट क्लासिक फिल्म 4 घंटे 15 मिनट के साथ बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में शीर्ष पर है. 56 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म में दो इंटरवल थे. हालांकि रिलीज के समय इसे उतनी सफलता नहीं मिली, लेकिन आज इसे मास्टरपीस माना जाता है. यह सबसे पुरानी फिल्म है. 

Advertisement

2.LOCKargil (2003)

LOCKargil (2003)
2

जे.पी. दत्ता की यह युद्ध फिल्म लंबाई के मामले में 'मेरा नाम जोकर' की बराबरी करती है. इस फिल्म की लंबाई भी 4 घंटे 15 मिनट ही है. कारगिल युद्ध पर आधारित इस फिल्म में बॉलीवुड के दर्जनों सितारों ने काम किया था, जिसके कारण इसकी कहानी काफी लंबी हो गई थी.

3.Sangam (1964)

Sangam (1964)
3

राज कपूर की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संगम' अपनी प्रेम त्रिकोण और शानदार गानों के लिए जानी जाती है.  इसकी लंबाई लगभग 3 घंटे 58 मिनट थी, फिर भी दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया और यह चार्टबस्टर साबित हुई.
 

4.Lagaan (2001)

Lagaan (2001)
4

आमिर खान की ऑस्कर नामांकित फिल्म 'लगान' ने क्रिकेट और देशभक्ति के मेल से दर्शकों को बांधे रखा. लंबी अवधि वाली फिल्म होने के बावजूद, इसका रोमांच ऐसा था कि दर्शकों को समय का पता ही नहीं चला. बात दें कि लगान फिल्म 3 घंटे 44 मिनट की थी.

5.Sholay (1975)

Sholay (1975)
5

भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर 'शोले' भी काफी लंबी फिल्म थी. गब्बर सिंह की दहशत और जय-वीरू की दोस्ती को बारीकी से दिखाने के चक्कर में रमेश सिप्पी ने इसे साढ़े तीन घंटे के करीब पहुंचाया था. शोले फिल्म की कुल अवधि 3 घंटे 24 मिनट है. 

6.Mohabbatein (2000) 

Mohabbatein (2000) 
6

आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की टक्कर के साथ-साथ तीन प्रेम कहानियां दिखाई गई थीं, जिससे फिल्म की अवधि बढ़ गई थी. मोहब्बते फिल्म 3 घंटे 36 मिनट की है.
 

7.Hum Aapke hain kaun (1994)

Hum Aapke hain kaun (1994)
7

शादी-ब्याह के माहौल और 14 गानों वाली यह फिल्म परिवार के साथ देखने के लिए एक लंबी दास्तान थी. राजश्री प्रोडक्शन की 3 घंटे 26 मिनट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. 

8.Swades (2004)

Swades (2004)
8

आशुतोष गोवारिकर की फिल्मों का कैनवास अक्सर बड़ा होता है. शाहरुख खान स्टारर 'स्वदेश' की कहानी को गहराई से दिखाने के लिए इसे 3 घंटे 10 मिनट लंबा रखा गया था.

9.Salaam E Ishq (2007)

Salaam E Ishq (2007)
9

छह अलग-अलग कहानियों को एक साथ पिरोने के चक्कर में निखिल आडवाणी की यह फिल्म काफी लंबी हो गई थी. 3 घंटे 36 मिनट के बाद इस फिल्म का द एंड हुआ था. हालांकि, इतनी लंबी अवधि दर्शकों को थोड़ा थका देने वाली लगी थी.

10.Border 2 (2026)

Border 2 (2026)
10

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' भी अपनी पहली फिल्म (2 घंटे 57 मिनट) से अधिक लंबी है. फिल्म में युद्ध के दृश्यों और नए पात्रों के विस्तार के कारण इसे लगभग 3 घंटे 15 मिनट का रखा गया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement