एंटरटेनमेंट
Pragya Bharti | Jan 24, 2026, 10:59 AM IST
1.'बॉर्डर 2' कहां होगी रिलीज?

ताजा अपडेट्स के अनुसार, 'बॉर्डर 2' के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स दुनिया के दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं. इसका मतलब है कि थिएटर में अपना सफर पूरा करने के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर ही एक्सक्लूसिव तौर पर देखने को मिल सकता है.
2.Border 2 Box Office Collection Day 7

सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है. फिल्म ने शुरुआती दिनों में ऐतिहासिक कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड्स तोड़े, लेकिन वर्किंग डेज शुरू होते ही इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखी जा रही है.
3.एडवांस बुकिंग और ऑक्यूपेंसी

शनिवार के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से भी बेहतर रही. मल्टीप्लेक्स में भी ऑक्यूपेंसी में उछाल आया है. ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, 'बॉर्डर 2' की दूसरे दिन की कमाई पहले दिन के आंकड़े को पार कर सकती है, जो यह दर्शाता है कि दर्शकों को फिल्म का कंटेंट बेहद पसंद आ रहा है.
4.100 करोड़ क्लब की ओर कदम

जिस रफ्तार से 'बॉर्डर 2' आगे बढ़ रही है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म महज 3-4 दिनों के भीतर ही 100 करोड़ रुपये के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो जाएगी. गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की छुट्टी का फायदा फिल्म को सोमवार को भी मिलने वाला है, जिससे इसका पहला वीकेंड ऐतिहासिक साबित हो सकता है.
5.मास बेल्ट्स में सनी पाजी की दहाड़

उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और राजस्थान जैसे मास सेंटर्स में 'बॉर्डर 2' का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. शनिवार को इन इलाकों के सिंगल स्क्रीन थिएटर लगभग 80-90% तक भरे रहे. सनी देओल के डायलॉग्स और एक्शन सीन्स पर दर्शक जमकर तालियां बजा रहे हैं, जिसका सीधा फायदा फिल्म के कलेक्शन में दिख रहा है.
6.'बॉर्डर 2' की 7वें दिन की कमाई

7वें दिन की कमाई के आंकड़े ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'बॉर्डर 2' ने अपने रिलीज के 7वें दिन (गुरुवार) भारत में लगभग 11.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म की ऑक्यूपेंसी में भी कमी आई है, जो अब गिरकर करीब 14.52% रह गई है. हालांकि, फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 224.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है.
7.'धुरंधर' के सामने फिर झुकी फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' की तुलना रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' से की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 5वें, 6वें और 7वें दिन 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन 'धुरंधर' के मुकाबले कम रहा. जहाँ 'धुरंधर' ने अपने शुरुआती वर्किंग डेज में मजबूती दिखाई थी, वहीं 'बॉर्डर 2' की रफ्तार अब काफी सुस्त पड़ गई है.