Advertisement

Border 2 BO Collection Day 2: 'बॉर्डर 2' के सामने पस्त हुई 'धुरंधर', दूसरे दिन सनी पाजी की दहाड़ से कांपा बॉक्स ऑफिस; देखें कलेक्शन

Border 2 Day 2 Box Office Collection: 'बॉर्डर 2' ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा. फिल्म की शानदार कमाई के सामने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की रफ्तार पूरी तरह से धीमी पड़ गई है.

Pragya Bharti | Jan 25, 2026, 09:30 AM IST

1.'धुरंधर' के सामने फिर झुकी फिल्म

'धुरंधर' के सामने फिर झुकी फिल्म
1

बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' की तुलना रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' से की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 5वें, 6वें और 7वें दिन 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन 'धुरंधर' के मुकाबले कम रहा. जहाँ 'धुरंधर' ने अपने शुरुआती वर्किंग डेज में मजबूती दिखाई थी, वहीं 'बॉर्डर 2' की रफ्तार अब काफी सुस्त पड़ गई है.

Advertisement

2.‘बॉर्डर 2′ ने 2 दिन में कुल कितनी की कमाई?

‘बॉर्डर 2′ ने 2 दिन में कुल कितनी की कमाई?
2

सैकनिक की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 35 करोड़ का कारोबार किया. इस प्रकार सनी पाजी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने दो दिनों में 65 करोड़ का कुल कलेक्शन किया है.

3.'बॉर्डर 2' की 7वें दिन की कमाई

'बॉर्डर 2' की 7वें दिन की कमाई
3

7वें दिन की कमाई के आंकड़े ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'बॉर्डर 2' ने अपने रिलीज के 7वें दिन (गुरुवार) भारत में लगभग 11.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म की ऑक्यूपेंसी में भी कमी आई है, जो अब गिरकर करीब 14.52% रह गई है. हालांकि, फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 224.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है.

4.मास बेल्ट्स में सनी पाजी की दहाड़

मास बेल्ट्स में सनी पाजी की दहाड़
4

उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और राजस्थान जैसे मास सेंटर्स में 'बॉर्डर 2' का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. शनिवार को इन इलाकों के सिंगल स्क्रीन थिएटर लगभग 80-90% तक भरे रहे. सनी देओल के डायलॉग्स और एक्शन सीन्स पर दर्शक जमकर तालियां बजा रहे हैं, जिसका सीधा फायदा फिल्म के कलेक्शन में दिख रहा है.

5.एडवांस बुकिंग और ऑक्यूपेंसी

एडवांस बुकिंग और ऑक्यूपेंसी
5

शनिवार के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से भी बेहतर रही. मल्टीप्लेक्स में भी ऑक्यूपेंसी में उछाल आया है. ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, 'बॉर्डर 2' की दूसरे दिन की कमाई पहले दिन के आंकड़े को पार कर सकती है, जो यह दर्शाता है कि दर्शकों को फिल्म का कंटेंट बेहद पसंद आ रहा है.

6.100 करोड़ क्लब की ओर कदम

100 करोड़ क्लब की ओर कदम
6

जिस रफ्तार से 'बॉर्डर 2' आगे बढ़ रही है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म महज 3-4 दिनों के भीतर ही 100 करोड़ रुपये के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो जाएगी. गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की छुट्टी का फायदा फिल्म को सोमवार को भी मिलने वाला है, जिससे इसका पहला वीकेंड ऐतिहासिक साबित हो सकता है.

7.'बॉर्डर 2' में फिर लौटेगा वही जादू

'बॉर्डर 2' में फिर लौटेगा वही जादू
7

अब 29 साल बाद 'बॉर्डर 2' में इस गाने को रिप्राइज किया जा रहा है. इस बार इसे सोनू निगम और रूपकुमार राठौड़ के साथ विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने भी आवाज दी है. हालांकि इस बार संगीत मिथुन का है और बोल मनोज मुंतशिर के हैं, लेकिन मूल गाने की रूह आज भी वही है जिसने अनु मलिक का खून और कलाकारों के आंसू देखे थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

8.रिकॉर्डतोड़ सफलता की ओर

रिकॉर्डतोड़ सफलता की ओर
8

सनी देओल के करियर के लिए 'बॉर्डर 2' एक और बड़ी मील का पत्थर साबित हो रही है. 'गदर 2' के बाद यह उनकी लगातार दूसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. फिल्म की यह सफलता बॉलीवुड के अन्य बड़े स्टार्स के लिए भी कड़ी चुनौती पेश कर रही है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement