Advertisement

Border 2 Box Office Collection Day 1: थिएटर में दहाड़ी सनी देओल की फिल्म, पहले ही दिन 'धुरंधर' को चटाई धूल; तोड़े कई रिकॉर्ड

Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने सिनेमाघरों में आते ही रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ इतिहास रच दिया है. दर्शकों और समीक्षकों की सराहना के बीच फिल्म ने 'छावा' और 'धुरंधर' जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

Pragya Bharti | Jan 24, 2026, 08:58 AM IST

1.'बॉर्डर 2' की 7वें दिन की कमाई

'बॉर्डर 2' की 7वें दिन की कमाई
1

7वें दिन की कमाई के आंकड़े ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'बॉर्डर 2' ने अपने रिलीज के 7वें दिन (गुरुवार) भारत में लगभग 11.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म की ऑक्यूपेंसी में भी कमी आई है, जो अब गिरकर करीब 14.52% रह गई है. हालांकि, फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 224.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है.

Advertisement

2.100 करोड़ क्लब की ओर कदम

100 करोड़ क्लब की ओर कदम
2

जिस रफ्तार से 'बॉर्डर 2' आगे बढ़ रही है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म महज 3-4 दिनों के भीतर ही 100 करोड़ रुपये के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो जाएगी. गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की छुट्टी का फायदा फिल्म को सोमवार को भी मिलने वाला है, जिससे इसका पहला वीकेंड ऐतिहासिक साबित हो सकता है.

3.मास बेल्ट्स में सनी पाजी की दहाड़

मास बेल्ट्स में सनी पाजी की दहाड़
3

उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और राजस्थान जैसे मास सेंटर्स में 'बॉर्डर 2' का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. शनिवार को इन इलाकों के सिंगल स्क्रीन थिएटर लगभग 80-90% तक भरे रहे. सनी देओल के डायलॉग्स और एक्शन सीन्स पर दर्शक जमकर तालियां बजा रहे हैं, जिसका सीधा फायदा फिल्म के कलेक्शन में दिख रहा है.

4.'धुरंधर' के सामने फिर झुकी फिल्म

'धुरंधर' के सामने फिर झुकी फिल्म
4

बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' की तुलना रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' से की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 5वें, 6वें और 7वें दिन 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन 'धुरंधर' के मुकाबले कम रहा. जहाँ 'धुरंधर' ने अपने शुरुआती वर्किंग डेज में मजबूती दिखाई थी, वहीं 'बॉर्डर 2' की रफ्तार अब काफी सुस्त पड़ गई है.

5.Border 2 Box Office Collection Day 7

Border 2 Box Office Collection Day 7
5

सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है. फिल्म ने शुरुआती दिनों में ऐतिहासिक कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड्स तोड़े, लेकिन वर्किंग डेज शुरू होते ही इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखी जा रही है.

6.रिकॉर्डतोड़ सफलता की ओर

रिकॉर्डतोड़ सफलता की ओर
6

सनी देओल के करियर के लिए 'बॉर्डर 2' एक और बड़ी मील का पत्थर साबित हो रही है. 'गदर 2' के बाद यह उनकी लगातार दूसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. फिल्म की यह सफलता बॉलीवुड के अन्य बड़े स्टार्स के लिए भी कड़ी चुनौती पेश कर रही है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

7.'बॉर्डर 2' में फिर लौटेगा वही जादू

'बॉर्डर 2' में फिर लौटेगा वही जादू
7

अब 29 साल बाद 'बॉर्डर 2' में इस गाने को रिप्राइज किया जा रहा है. इस बार इसे सोनू निगम और रूपकुमार राठौड़ के साथ विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने भी आवाज दी है. हालांकि इस बार संगीत मिथुन का है और बोल मनोज मुंतशिर के हैं, लेकिन मूल गाने की रूह आज भी वही है जिसने अनु मलिक का खून और कलाकारों के आंसू देखे थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

8.गणतंत्र दिवस वीकेंड पर ₹200 करोड़ का लक्ष्य

गणतंत्र दिवस वीकेंड पर ₹200 करोड़ का लक्ष्य
8

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि वर्ड ऑफ माउथ (दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया) के चलते शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में और बड़ा उछाल आएगा. सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण उम्मीद है कि फिल्म अपने पहले चार दिनों में ही ₹150 से ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement