एंटरटेनमेंट
सुमित तिवारी | Nov 12, 2025, 12:32 PM IST
1.कुल संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा की कुल संपत्ति 18 मिलियन डॉलर यानी 150 करोड़ रुपये के करीब है. बता दें कि गोविंदा की इनकम कई स्त्रोतों से आती है.
2.इनकम सोर्स

इनकम सोर्स में उनका सफल फिल्मी करियर, ब्रांड विज्ञापन और रियल एस्टेट निवेश शामिल हैं. गोविंदा की सालाना कमाई करीब 12 करोड़ रुपये बताई जाती है.
3.दो घर

गोविंदा के पास मुंबई में दो घर हैं, एक जुहू के केडिया पार्क में और दूसरा मड आईलैंड में है. अभी इन संपत्तियों की कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये है. इसके अलावा गोविंदा रियल स्टेट में भी इन्वेस्ट करते हैं.
4.कर कलेक्शन

गोविंदा के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है. उनके पास हुंडई क्रेटा, टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर, मर्सिडीज C220D और मर्सिडीज बेंज GLC जैसी गाड़ियां शामिल हैं.
5.कमाई का बड़ा रास्ता

जानकारी के मुताबिक उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है, जहां वह कथित तौर पर प्रति डील लगभग 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.