एंटरटेनमेंट
सुमित तिवारी | Nov 12, 2025, 11:44 AM IST
1.मीनाक्षी शेषाद्रि

पहला नाम 80-90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रही मीनाक्षी शेषाद्रि का है. इनको लेकर कोरोना के दौरान ये खबर फैली थी कि उनका निधन हो गया है, लेकिन इस अफवाह के बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो ठीक है.
2.फरीदा जलाल

दिग्गज एक्ट्रेस फरीदा जलाल की मौत की झूठी खबर सामने आ चुकी है. इस खबर से एक्ट्रेस के फैन सदमे में आ गए थे. फिर फरीदा ने खुद एक स्टेटमेंट जारी करके इसका खंडन किया था.
3.काजल अग्रवाल

पिछले दिनों काजल अग्रवाल के बारे में भी अफवाह फैली थी, कहा जा रहा था कि एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया है. लेकिन बाद खुद एक्ट्रेस ने ही सोशल मीडिया पर इन अफवाहों का खंडन किया था.
4.अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन भी इस लिस्ट का हिस्सा है. बिग बी के निधन की झूठी खबर एक नहीं बल्कि खबर बार सामने आ चुकी है. जिसे जानकर उनके फैंस भी परेशान हो जाते हैं.
5.शाहरुख खान

इनता ही नहीं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उनको लेकर कुछ साल पहले ये खबर आई थी कि एक्टर का एक प्लेन हादसे में निधन हो गया.