Advertisement

1975 में आई वो फिल्म, जिसके ब्लैक टिकट से लोगों ने खरीद लिए फ्लैट; कमाई ऐसी कि बड़े-बड़े धुरंधर भी पानी भरते आएं नजर

Blockbuster Old Film: भारतीय सिनेमा की सबसे महानतम फिल्मों में शुमार एक फिल्म ऐसी भी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है. 1975 में रिलीज हुई इस फिल्म के टिकटों की कालाबाजारी से कई लोगों ने अपने घर बना लिए थे.

Pragya Bharti | Apr 22, 2026, 01:49 PM IST

1.Bollywood Blockbuster Film Released in 1975

Bollywood Blockbuster Film Released in 1975
1

हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक युग बन जाती हैं. साल 1975 में रिलीज हुई निर्देशक रमेश सिप्पी की एक फिल्म इसी श्रेणी में आती है. अमिताभ-धर्मेंद्र की दोस्ती और विलेन का खौफनाक नजारा- इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाती है. साल 1975 में आई इस मूवी के हर किरदार और हर डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म की लोकप्रियता ने केवल मेकर्स को ही नहीं, बल्कि आम लोगों को भी मालामाल कर दिया था?

Advertisement

2.जब टिकट ब्लैक करने वालों ने खरीदे फ्लैट

जब टिकट ब्लैक करने वालों ने खरीदे फ्लैट
2

70 के दशक में फिल्मों के टिकट ब्लैक में बिकना आम बात थी, लेकिन उस वक्त एक फिल्म ऐसी आई थी, जिसकी दीवानगी का आलम यह था कि लोग महीनों तक सिनेमाघरों के बाहर डेरा डाले रहते थे. उन दिनों दिल्ली के मशहूर डिलाइट सिनेमा जैसे हॉल्स के बाहर टिकटों की भारी कालाबाजारी हुई थी. कहा जाता है कि मूवी के टिकटों को ऊंचे दामों पर बेचकर कई लोगों ने इतनी मोटी कमाई की कि उन्होंने अपने लिए फ्लैट और पक्के मकान बनवा लिए.
 

3.एक साल तक सिनेमाघरों में डटी रही फिल्म

एक साल तक सिनेमाघरों में डटी रही फिल्म
3

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये मूवी लगातार एक साल से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों के पर्दे से नहीं उतरी. इसके सामने उस दौर की कई बड़ी फिल्में आईं और चली गईं, लेकिन इस फिल्म का जलवा बरकरार रहा. आज भी अगर यह फिल्म टेलीविजन पर आती है, तो दर्शक अपना काम छोड़कर इसे देखने बैठ जाते हैं.
 

4.बजट और धमाकेदार कलेक्शन

बजट और धमाकेदार कलेक्शन
4

रिपोर्ट्स के अनुसार, 51 साल पुरानी इस फिल्म ने करीब 2-3 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई थी, जो उस समय के हिसाब से काफी बड़ा निवेश था. फिल्म ने रिलीज के बाद उम्मीदों से कहीं बढ़कर प्रदर्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया. फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड अगले 20 सालों तक कोई भी फिल्म नहीं तोड़ पाई थी.
 

5.कौन सी मूवी के ब्लैक टिकट से लोगों ने बनवा लिए थे घर?

कौन सी मूवी के ब्लैक टिकट से लोगों ने बनवा लिए थे घर?
5

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म 'शोले' है. जिसमें जय-वीरू की दोस्ती और गब्बर के खौफ को आज भी याद किया जाता है. ये फिल्म भारतीय सिनेमा का वो मील का पत्थर है, जिसके सामने बड़े-बड़े 'धुरंधर' पानी भरते नजर आते हैं. इसकी विरासत और इसके प्रति लोगों का प्यार आज भी उतना ही अटूट है, जितना पांच दशक पहले था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement