एंटरटेनमेंट
रईश खान | Nov 12, 2025, 11:49 PM IST
1.शहबाज बदेशा फनी अंदाज फैंस को आ रहा पंसद

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. वह अपने मजाकिए अंदाज से दर्शकों का खूब दिल जीत रहे हैं. इस बीच शहबाज की गर्लफ्रेंड कशिश अग्रवाल भी चर्चा में आ गई हैं. (Photo Credit: kashish_aggarwaal)
2.बॉडी शेम पर भड़की गर्लफ्रेंड

शहबाज बदेशा की बॉडी पर कमेंट करने को लेकर कशिश भड़क गईं. उन्होंने सलमान खान और बिग बॉस से इस पर एक्शन के लिए अनरोध किया.
3.बिग बॉस से की बोलने की अपील

कशिश अग्रवाल कहा कि हर कोई बॉडी शेमिंग के खिलाफ बोलता है, लेकिन जब बिग बॉस में ऐसा होता है तो कोई आवाज क्यों नहीं उठाता.
4.शहबाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी

दरअसल, मंगलवार को ऑन एयर हुए एपिसोड में कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट, शहबाज बदेशा (Shehbaz Badesha) से भिड़ गई थीं. उन्होंने शहबाज को गंजा औ गैंडा कह दिया. इससे घर में माहौल खराब हो गया
5.इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

इस पर शहबाज की गर्लफ्रेंड कशिश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि शहबाज को गैंडा और नकली बाल कहकर अपमानित किया गया. टेलीविजन पर इस तरह की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सलमान सर को इस पर सख्त एक्शन लेने के लिए निवेदन करती हूं.
6.कौन है कशिश अग्रवाल

कशिश के बारे में इससे पहले लोग नहीं जानते थे कि वो शहबाज की गर्लफ्रेंड हैं. हालांकि, शहबाज ने बिग बॉस में उनके बारे में कई बार जिक्र किया था.
7.बेहद खूबसूरत हैं शहबाज की गर्लफ्रेंड

कशिश बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. कशिश को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह मॉडलिंग नहीं करती.