Advertisement

105 करोड़ के मालिक हैं 'आवारापन 2' स्टार Emraan Hashmi; गोवा में आलीशान घर से लग्जरी कार कलेक्शन तक, जानें क्या-क्या है?

Emraan Hashmi Networth: 'आवारापन 2' स्टार इमरान हाशमी की कुल संपत्ति करीब 105 करोड़ रुपये है. गोवा के आलीशान पेंटहाउस, मुंबई के बांद्रा अपार्टमेंट और करोड़ों की लग्जरी कारों के मालिक इमरान की जीवनशैली और संपत्ति के बारे में विस्तार से जानें.

Pragya Bharti | Aug 12, 2026, 10:23 AM IST

1.कितनी संपत्ति के मालिक हैं इमरान हाशमी

कितनी संपत्ति के मालिक हैं इमरान हाशमी
1

बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी और अलग जॉनर की फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. अभिनय के साथ-साथ वह अपनी शानदार जीवनशैली और मजबूत आर्थिक स्थिति के लिए भी जाने जाते हैं. Financial Express की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी की कुल अनुमानित संपत्ति लगभग 105 करोड़ रुपये है. फिल्मों में अभिनय, ब्रांड विज्ञापनों और रियल एस्टेट निवेश के जरिए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है.
 

Advertisement

2.इमरान हाशमी का कहां-कहां है बंगला?

इमरान हाशमी का कहां-कहां है बंगला?
2

इमरान हाशमी ने प्रॉपर्टी के मामले में काफी समझदारी से निवेश किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास देश की चुनिंदा बेहतरीन जगहों पर आलीशान आशियाने मौजूद हैं- 
गोवा पेंटहाउस: अभिनेता ने गोवा में एक बेहद खूबसूरत और आलीशान पेंटहाउस खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है.

बांद्रा अपार्टमेंट: मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में भी इमरान का एक शानदार अपार्टमेंट है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये आंकी गई है.

3.लोणावला विला की कीमत क्या है?

लोणावला विला की कीमत क्या है?
3

लोणावला विला: इमरान के पास शांत और खूबसूरत माहौल में वक्त बिताने के लिए लोणावला में एक करीब 12 करोड़ रुपये वाली शानदार विला है. जो अंदर से भी बेदर खूबसूरत है.

4.इमरान हाशमी के पास कितनी गाड़ियां?

इमरान हाशमी के पास कितनी गाड़ियां?
4

इमरान हाशमी को महंगी और हाई-स्पीड गाड़ियों का भी बहुत शौक है. उनके कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक शानदार लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं, जो उनकी शान में चार चांद लगाती हैं.
लैम्बोर्गिनी हुराकैन: लगभग 3.2 करोड़ रुपये वाली यह सुपरकार उनके कलेक्शन की सबसे खास गाड़ियों में से एक है. इसके अलावा, भी इमरान हाशमी के पास रेंज रोवर वोग और मर्सिडिज जैसी दो और गाड़ियां भी हैं. इनकी कीमत की जानकारी आप अगले स्लाइड से ले सकते हैं.

5.रेंज रोवर वोग और मर्सिडीज-मेबैक की कीमत

रेंज रोवर वोग और मर्सिडीज-मेबैक की कीमत
5

इमरान हाशमी के पास जो दो गड़ियां और हैं, उनकी कीमत कुछ इस प्रकार हैं-

रोंज रोवर वोग: करीब 2.9 करोड़ रुपये की यह दमदार एसयूवी भी उनके पास मौजूद है.
मर्सिडीज-मेबैक S560 और ऑडी A8 L: कंफर्ट और लग्जरी के लिहाज से उनके पास लगभग 2.57 करोड़ रुपये की मेबैक और 1.88 करोड़ रुपये की ऑडी कार भी है.

6.बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहेगा 'आवारापन 2'?

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहेगा 'आवारापन 2'?
6

करियर के मोर्चे पर बात करें तो, इमरान अपनी साल 2007 की सुपरहिट फिल्म के सीक्वल 'Awarapan 2' के जरिए एक बार फिर पर्दे पर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी जैसी दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगी. 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म का मुकाबला सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' से होने वाला है, जिसे लेकर बॉक्स ऑफिस पर काफी रोमांच बना हुआ है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement