एंटरटेनमेंट
Pragya Bharti | Apr 12, 2026, 06:13 PM IST
1.Asha bhosle Family Tree

8 सितंबर 1933 को सांगली के एक संगीत प्रेमी परिवार में जन्मीं आशा मंगेशकर, जो शादी के बाद में आशा भोसले से मशहूर हुईं, उनकी रगों में संगीत का खून दौड़ता था. उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर शास्त्रीय गायन और मराठी रंगमंच के दिग्गज थे. हालांकि, आशा महज 9 वर्ष की थीं जब पिता का साया सिर से उठ गया और परिवार की जिम्मेदारी बड़ी बहन लता मंगेशकर के कंधों पर आ गई.
2.संगीत के पांच रत्न हैं मंगेशकर भाई-बहन

दीनानाथ जी और शेवंती मंगेशकर के पांचों बच्चों ने संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई-
लता मंगेशकर: स्वर-कोकिला, जिन्होंने हजारों कालजयी गीत गाए.
आशा भोसले: वर्सटाइल सिंगर, जिन्होंने हर शैली और भाषा में जादू बिखेरा.
मीना खड़कीकर: पार्श्व गायिका और संगीत परंपरा की संवाहक.
उषा मंगेशकर: हिंदी और मराठी फिल्मों की मशहूर प्लेबैक सिंगर.
हृदयनाथ मंगेशकर: सबसे छोटे भाई और प्रख्यात संगीतकार व निर्देशक.
3.संघर्षपूर्ण वैवाहिक जीवन और संतानें

आशा जी का निजी जीवन चुनौतियों से भरा रहा. 16 साल की उम्र में उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर गणपतराव भोसले से विवाह किया, जिससे लता दीदी काफी नाराज हुईं. इस शादी से उन्हें तीन बच्चे हुए, लेकिन 1960 में वे अलग हो गईं.
4.आशा भोसले के कितने बच्चे?

हेमंत भोसले: बड़े बेटे, जो पायलट और संगीत निर्देशक बने (निधन 2015).
वर्षा भोसले: बेटी, जो एक प्रसिद्ध कॉलम राइटर थीं (निधन 2012).
आनंद भोसले: सबसे छोटे बेटे, जो वर्तमान में आशा जी के करियर का प्रबंधन संभालते हैं.
1980 में उन्होंने मशहूर संगीतकार आर.डी. बर्मन (पंचम दा) से दूसरी शादी की, जो 1994 में उनके निधन तक अटूट रही.
5.नई पीढ़ी और संगीत की विरासत

आज 92 वर्ष की उम्र में भी आशा ताई का परिवार संगीत से गहराई से जुड़ा है. उनके 5 पोते-पोतियां हैं, जिनमें से हेमंत के बेटे चैतन्या भोसले (म्यूजिक बैंड सदस्य) और आनंद की बेटी जनाई भोसले (उभरती गायिका और कथक डांसर) प्रमुख हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से