एंटरटेनमेंट
Pragya Bharti | May 14, 2026, 03:45 PM IST
1.Aishwarya Rai Bachchan Cannes Look

जब भी कान्स फिल्म फेस्टिवल की बात होती है, तो भारतीय प्रशंसकों के जेहन में सबसे पहला नाम ऐश्वर्या राय बच्चन का आता है. पिछले दो दशकों से अधिक समय से ऐश्वर्या इस वैश्विक मंच पर भारतीय सुंदरता और आधुनिक फैशन का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. आइए नजर डालते हैं उनके उन 9 लुक्स पर, जिन्होंने फैशन की दुनिया में इतिहास रच दिया.
2.2002: सुनहरी 'देवदास' शुरुआत

ऐश्वर्या ने कान्स में अपना डेब्यू पीली नीता लुल्ला साड़ी और भारी गहनों के साथ किया था. वह शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ अपनी फिल्म 'देवदास' के प्रीमियर के लिए पहुंची थीं. उनका यह पारंपरिक भारतीय लुक आज भी कान्स के सबसे प्रतिष्ठित पलों में से एक है.
3.2003: हरे रंग में बिखेरा जलवा

ऐश्वर्या राय ने साल 2003 में हरे रंग की आउटफिट में जलवा खूब सुर्खियां बटोरी थी. इसके अलावा, ऐक्ट्रेस ने दूसरा ड्रेस पिंक और मल्टि कलर की पहनी थी, जिसकी चर्चा खूब हुई थी.
4.2007 में पति के साथ सफेद गाउन में आई थीं नजर

ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में सफेद फिटिंग और फिशकट टाइप की गाउन पहनी थी. तब भी उनकी ये ड्रेस खूब ट्रेंड में रही थी. अभिषेक की हाथ थाम ऐश्वर्या ने अपना ड्रेस फ्लॉन्ट किया था.
5.2013: गोल्डन साड़ी

इस साल भी सुनहरी साड़ी में ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर आग लगा दी थी. उनके हाई बन ने लुक को इतना परफेक्ट बनाया कि इसकी चर्चा दुनिया भर में हुई थी.
6.2016: पर्पल लिपस्टिक विवाद और साहस

इस साल ऐश्वर्या ने अपने लुक के साथ सबसे बड़ा रिस्क लिया. उन्होंने फूलों वाली ड्रेस के साथ 'पर्पल लिपस्टिक' लगाई थी. हालांकि इसकी काफी आलोचना हुई, लेकिन ऐश्वर्या ने साबित कर दिया कि वह फैशन के साथ प्रयोग करने से नहीं डरतीं.
7.2017: सिंड्रेला मोमेंट

माइकल सिन्को के 'सिंड्रेला' स्टाइल वाले नीले बॉल गाउन में ऐश्वर्या किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं. इस लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और इसे कान्स के इतिहास का सबसे सुंदर गाउन माना गया.
8.2023: हुडेड सिल्वर गाउन

एक्ट्रेस ने 2023 में भी अपने लुक से फैंस का दिल जीत लिया था. इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर हुडेड सिल्वर गाउन में तहलका मचा दिया था. ऐश्वर्या राय बच्चन के इस आउटफिट ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. वहीं इस आउटफिट को सोफी कॉउचर ने डिजाइन किया था.
9.2024: ब्लैक एंड गोल्ड ड्रामा

कान्स 2024 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या एक विशाल ब्लैक गाउन में नजर आईं, जिस पर गोल्डन फूलों का काम था. हाथ में चोट के बावजूद उनका आत्मविश्वास काबिले तारीफ था.
10.2025: आधुनिकता और परंपरा का मेल

अपने लेटेस्ट कान्स अवतार में ऐश्वर्या ने आधुनिक कट्स और क्लासिक रंगों का चुनाव किया. उनके इस लुक ने साबित कर दिया कि 20 साल बाद भी कान्स के रेड कार्पेट पर उनका जादू कम नहीं हुआ है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से