एंटरटेनमेंट
रईश खान | Nov 07, 2025, 09:53 PM IST
1.समांथा और राज के रिश्ते का क्या है सच?

साउथ अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की लंबे समय से चर्चा हो रही है कि वह फिल्म निर्माता राज निदिमोरु को डेट कर रही हैं. दोनों को कई बार एकसाथ देखा गया. हालांकि, दोनों ने इस रिश्ते को कभी कंफर्म नहीं किया.
2.समांथा ने राज को लगाया गले

लेकिन अब इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों ने इस रिश्ते का खुलासा कर दिया है. एक कार्यक्रम के दौरान समांथा, राज निदिमोरु की बाहों में लिपटी नजर आईं. दोनों ने एक-दूसरे के गले लग लगकर तस्वीरें खिंचवाई.
3.एक्ट्रेस ने क्या रिश्ते का कर दिया खुलासा?

इन तस्वीरों को देखकर माना जा रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया है. हालांकि, फिल्ममेकर राज निदिमोरू शादीशुदा हैं. जबकि समांथा का डाइवोर्स हो चुका है. समांथा की शादी साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य से हुई थी.
4.परफ्यूम लॉन्चिंग में दिखे एकसाथ

दरअसल, समांथा ने हाल ही में अपना परफ्यूम ब्रांड 'सीक्रेट अल्केमिस्ट' लॉन्च किया था. जिसमें राज निदीमोरु भी पहुंचे थे. पूरे इवेंट में राज, समांथा के साथ नजर आए. दोनों ने साथ खड़े होकर कई तस्वीरें खिंचवाई. एक में तो समांथा ने राज को अपनी बाहों में पकड़ा है.
5.कैप्शन में लिखी ये बात

एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा, ' पिछले डेढ़ साल में मैंने अपने करियर में कुछ सबसे बड़े कदम उठाए हैं. रिस्क लेना, अपने मन की सुनना और साथ-साथ सीखते जाना. आज मैं छोटी-छोटी जीतों का जश्न मना रही हू्ं.'
6.'मैं मेहनती और ब्राइट लोगों के साथ'

समांथा ने कहा, 'मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि कुछ सबसे ब्राइट सबसे मेहनती और सबसे सच्चे लोगों के साथ काम कर रही हूं, जिनसे मैं मिली हूं. उन्होंने कहा कि यह तो बस शुरुआत है.'