Advertisement

Free Movies: दिमाग की बत्ती जला देंगी ये 7 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, ट्विस्ट ऐसे कि चकरा जाएगा सिर; YouTube पर कभी भी देखें बिल्कुल फ्री

Suspense Thriller Films: सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो इस लेख में दी गई मूवीज आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. ये फिल्में अपनी अनूठी कहानी और चौंकाने वाले क्लाइमैक्स के लिए जानी जाती हैं. खास बात यह है कि इन्हें आप यूट्यूब पर बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं.

Pragya Bharti | Feb 18, 2026, 12:28 PM IST

1.Suspense Thriller Movies on Youtube

Suspense Thriller Movies on Youtube
1

आजकल साउथ सिनेमा का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है. खासकर सस्पेंस और मिस्ट्री जॉनर में दक्षिण भारतीय फिल्मों ने एक नया स्टैंडर्ड सेट कर दिया है. अगर आप भी कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, जिसका सस्पेंस आपके दिमाग की नसें हिला दें. तो आप ये 7 फिल्में देख सकते हैं.

Advertisement

2.Pathaam Valavu Review

Pathaam Valavu Review
2

हिंदी डबिंग में 'खतरनाक मोड़' के नाम से उपलब्ध यह फिल्म बदले और भावनाओं की कहानी है. एक पुलिस अधिकारी और जेल से भागे अपराधी के बीच की यह जंग सस्पेंस से भरी हुई है.

3.Kurangu Bommai Movie

Kurangu Bommai Movie
3

हिंदी में 'मंकी बैग' नाम से डब यह फिल्म तस्करी और धोखे की दास्तान है. एक साधारण इंसान का अनजाने में अपराध की दुनिया में फंसना और फिर जो मोड़ आते हैं, वे आपको अंत तक बांधे रखेंगे.

4.Jiivi Movies

Jiivi Movies
4

किस्मत, कर्म और संयोग पर आधारित यह फिल्म एक प्रेमी की कहानी है जो चोरी के बाद भाग्य के ऐसे चक्रव्यूह में फंसता है, जहां से निकलना नामुमकिन लगता है. इसका नया कॉन्सेप्ट इसे अन्य फिल्मों से अलग बनाता है.

5.Kuttram 23 Movies

Kuttram 23 Movies
5

अरुण विजय अभिनीत यह फिल्म मेडिकल क्राइम के इर्द-गिर्द बुनी गई है. एक एसीपी द्वारा सिलसिलेवार हत्याओं की गुत्थी सुलझाने का रोमांच आपको फिल्म के हर मोड़ पर चौंकाएगा. यह यूट्यूब पर फ्री में मौजूद है.

6.7th Days Movie

7th Days Movie
6

पृथ्वीराज सुकुमारन इसमें एक सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं. फिल्म की कहानी पांच दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके राज एक-एक करके खुलते हैं. इसका क्लाइमैक्स दर्शकों के होश उड़ाने के लिए काफी है.

7.Cadaver Movie on Youtube

Cadaver Movie on Youtube
7

अमाला पॉल स्टारर यह फिल्म एक फॉरेंसिक सर्जन की कहानी है जो जेल में बंद एक कैदी द्वारा किए गए मर्डर के दावों की जांच करती है. मेडिकल साइंस और क्राइम का ऐसा मेल आपने पहले नहीं देखा होगा.

8.Operation Java film

Operation Java film
8

केरल की असली साइबर अपराध की घटनाओं पर आधारित यह फिल्म ऑनलाइन धोखाधड़ी के काले जाल को उजागर करती है. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया के खतरों का एक बड़ा सबक है. यह यूट्यूब और ZEE5 पर देखी जा सकती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement