एंटरटेनमेंट
Pragya Bharti | Apr 08, 2026, 01:19 PM IST
1.Bollywood Actors Who Did Double Role

डायरेक्टर नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर इस महाकाव्य में न केवल भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, बल्कि वे भगवान परशुराम के शक्तिशाली और उग्र अवतार में भी नजर आएंगे. रणबीर के इस 'डबल रोल' की खबर ने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. हालांकि, बॉलीवुड में दोहरे किरदार निभाकर सफलता हासिल करने की परंपरा काफी पुरानी है. आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने डबल रोल से पर्दे पर जादू बिखेरा.
2.Shahrukh Khan Double Role

शाहरुख खान ने 'डुप्लीकेट', 'डॉन' और 'ओम शांति ओम' में दोहरे किरदारों से दिल जीता. हाल ही में फिल्म 'जवान' में पिता और पुत्र (विक्रम और आजाद) के उनके डबल रोल ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.
3.Hrithik Roshan Double Role

ऋतिक रोशन ने अपने करियर की पहली ही फिल्म 'कहो ना... प्यार है' में डबल रोल निभाया था. रोहित और राज के किरदार में उनकी सादगी और स्वैग ने उन्हें रातों-रात नेशनल क्रश और सुपरस्टार बना दिया था.
4.Salman khan double Role

सलमान खान ने 'जुड़वा' में अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबको हंसाया, तो वहीं 'प्रेम रतन धन पायो' में एक राजा और एक आम इंसान के दोहरे व्यक्तित्व को बखूबी पर्दे पर उतारा.
5.Kangana Ranaut Double Role

कंगना रनौत ने 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में तनु और दत्तो (हरियाणवी एथलीट) के किरदारों को इतनी परफेक्शन के साथ निभाया कि उन्हें इसके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवॉर्ड मिला.
6.Hema Malini Double role film

बॉलीवुड की 'ड्रीमगर्ल' हेमा मालिनी ने 'सीता और गीता' में दो जुड़वा बहनों के किरदारों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था. यह फिल्म उनके करियर के सबसे महत्वपूर्ण मोड़ में से एक मानी जाती है.
7.Shridevi double Role

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का डबल रोल निभाने में कोई सानी नहीं था. फिल्म 'चालबाज' में अंजू और मंजू के विपरीत स्वभाव वाले किरदारों ने उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड दिलाया. 'खुदा गवाह' में भी उन्होंने मां और बेटी की दोहरी भूमिका निभाई थी.
8.Amitabh Bachchan Double Role

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने 'डॉन', 'सत्ते पे सत्ता', 'आखरी रास्ता' और 'सूर्यवंशम' जैसी कई फिल्मों में दोहरी भूमिकाएं निभाईं. 'सूर्यवंशम' के हीरा ठाकुर और उनके पिता का किरदार आज भी टीवी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले किरदारों में से एक है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से