Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Yuzvendra Chahal ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, भरी महफिल में लगाया गले, वीडियो खूब हो रहा वायरल

Yuzvendra Chahal और रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते और गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

Latest News
Yuzvendra Chahal ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, भरी महफिल में लगाया गले, वीडियो खूब हो रहा वायरल

 RJ Mahvash and Yuzvendra Chahal

Add DNA as a Preferred Source

मशहूर भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबरों के बाद उनका नाम आरजे महवश से जोड़े जाने लगा था. दोनों को साथ में कभी क्रिकेट मैच देखते हुए स्पॉट किया गया तो कभी किसी पार्टी में दोनों साथ नजर आए. वैसे तो डेटिंग की खबरों को लेकर रूमर्ड कपल ने कुछ नहीं कहा है पर आए दिन दोनों साथ में दिख जाते हैं. एक बार फिर महवश और चहल का वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाते दिखे. इसके बाद फैंस उनके रिश्ते को कन्फर्म समझ रहे हैं. 

महवश और चहल ने भले ही एक दूसरे के साथ रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया है पर फैंस उनके रिश्ते की पुष्टी करते हैं. हाल ही में लंदन में युजवेंद्र चहल ने 23 जुलाई को लंदन में अपना 35वां जन्मदिन मनाया. इस दौरान वो महवश को गले लगाते हुए नजर आए जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है. एक पपराजी पेज ने इस क्लिप को शेयर किया है.

इस वीडियो में चहल बेहद खुश नजर आए और वो अपनी कथित गर्लफ्रेंड महवश को गले लगाते हुए दिखे. इस दौरान महवश भी काफी मुस्कुराते दिखीं. इस पार्टी में क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हुए थे. इस वीडियो को देख लोग काफी खुश हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal की ये खास चीज 'चुराना' चाहती हैं रूमर्ड गर्लफ्रेंड RJ Mahvash, खुद कर दिया रिवील

धनश्री वर्मा के साथ तलाक के बाद चहल ने नई राह पकड़ ली है. कहा जा रहा था कि वो महवश के साथ रिलेशनशिप में हैं. चहल के साथ एक मैच में देखे जाने के बाद देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं. उस समय चहल धनश्री वर्मा से तलाक के प्रोसेस में थे इसलिए उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेजी से फैली थीं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement