Advertisement

Armaan Malik के घर हुआ 'बड़ा हादसा', दोनों प्रेग्नेंट बीवियों ने वीडियो में सुनाया दर्द

Youtuber Armaan Malik की दोनों बिवियों ने एक वीडियो शेयर कर अपने घर में हुए 'बड़े हादसे' के बारे में बताया है.

Armaan Malik के घर हुआ 'बड़ा हादसा', दोनों प्रेग्नेंट बीवियों ने वीडियो में सुनाया दर्द

Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक (Youtuber Armaan Malik) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाए रहते हैं. उनकी दो बीवियां हैं पायल मलिक (Payal Malik) और कृतिका मलिक (Kritika Malik), दोनों ही इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड इंजॉय कर रही हैं. वहीं, इस दौरान पायल और कृतिका, पति के यूट्यूब चैनल पर आए दिन घर से जुड़े वीडियोज शेयर करती दिख जाती हैं. वहीं, हाल ही में दोनों ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फॉलोवर्स हैरान रह गए हैं. वीडियो में बताया है कि उनके घर में एक बड़ा हादसा हो गया है लेकिन सभी बाल- बाल बच गए हैं.

दरअसल, हाल ही में अरमान मलिक के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि कृतिका और पायल के घर में मेहमान आए हैं और दोनों किस तरह नवरात्र की शॉपिंग करने निकली थीं. इस वीडियो में भूकंप के बारे में भी बात की जा रही है. पायल बता रही हैं कि किस तरह सभी घबरा गए थे और पूरी बिल्डिंग के लोग नीचे जाकर इकट्ठा हो गए थे. पायल बताती हैं कि उन्हें लिफ्ट में जाने से भी मना कर दिया गया था. सभी बुरी तरह डर गए थे. इसी हादसे की बात कैप्शन में हुई थी, पायल बताती हैं कि इस हादसे के बाद सभी डर जरूर गए थे लेकिन सबकुछ ठीक है कुछ गलत नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें- Armaan Malik की प्रेग्नेंट बीवी Payal ने पी शराब, नशे में सौतन को लगाए थप्पड़, दबवाए पैर

पायल बताती हैं कि उन्होंने भूकंप पहले भी झेला है लेकिन इस बार का भूकंप उनके लिए सबसे डरावना था और उन्होंने सभी की सलामती के लिए भी दुआ की है. इस वीडियो में पायल ने दिखाया कि वो किचन में खाना बनाते वक्त किस तरह बार- बार जल जाती हैं. उनके अंगूठे पर छाले भी पड़ गए थे. पायल कहती हैं कि उन्हें चेतावनी मिल रही है कि किचन में जाना नहीं चाहिए.

ये भी पढ़ें- Armaan Malik: दो बीवियों वाले यूट्यूबर पर फूटा सिंगर अरमान मलिक का गुस्सा, नाम का गलत इस्तेमाल करने पर लगा डाली क्लास  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement