Advertisement

Armaan Malik: दूसरी पत्नी के बेटे का 'मुस्लिम नाम' रखने पर ट्रोल हुए अरमान मलिक, भड़के यूट्यूबर ने यूं लगाई लोगों की क्लास

यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) ने अपने बेटे का मुस्लिम नाम रखने पर उन्हें ट्रेल करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Armaan Malik: दूसरी पत्नी के बेटे का 'मुस्लिम नाम' रखने पर ट्रोल हुए अरमान मलिक, भड़के यूट्यूबर ने यूं लगाई लोगों की क्लास
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) दूसरी बार पिता बने हैं. अरमान की दूसरी वाइफ कृतिका मलिक (Kritika Malik) ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है. इसके साथ ही इस वक्त पूरे मलिक परिवार की खुशी सातवें आसमान पर है. अरमान रोज अपने यूट्यूब चैनल पर नए-नए व्लॉग्स में बच्चे से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं. वहीं, इन्हें देखने के बाद एक ओर जहां फैंस उन्हें और कृतिका को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं तो वहीं, कइयों ने यूट्यूबर को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि अरमान मलिक ने अपने परिवार संग मिलकर बेबी बॉय का नाम जैद मलिक (Zaid Malik) रखा है. इसे लेकर ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जब अरमान हिंदू हैं तो उन्होंने अपने बच्चे का मुस्लिम नाम क्यों रखा है? अब, यूट्यूबर ने ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

यह भी पढ़ें: Armaan Malik की दूसरी पत्नी Kritika Malik ने खोला प्रेग्नेंसी का राज, बताई 4 मिसकैरेज की दर्दनाक कहानी

मामले को लेकर अपने लेटेस्ट व्लॉग में अरमान मलिक ने कहा, 'मैं सभी धर्मों को एक समान मानता हूं. हिंदू-मुस्लिम सब भाई-भाई हैं. लोगों को इस बात से परेशानी हो रही है कि मैंने अपने बच्चे का नाम जैद क्यों रखा है लेकिन अभी तो मैं अपने आने वाले दोनों बच्चों का नाम भी अलग धर्मों पर रखने वाला हूं. मैं उनमें से एक का नाम सिख और एक का ईसाई नाम रखूंगा...जब इंडिया एक है तो सभी धर्म भी एक ही है...'

अरमान मलिक ने अपने इस जवाब से ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है. वहीं, नेटिजन्स यूट्यूबर की इस सोच के चलते उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं. इसके अलावा कइयों ने उनकी पहली वाइफ पायल मलिक (Payal Malik) की डिलीवरी को लेकर भी एक्साइटमेंट दिखाई है.

यह भी पढ़ें: Armaan Malik की दोनों प्रेग्नेंट बीवियों का हुआ 'बहुत बड़ा' एक्सीडेंट, Payal और Kritika का ऐसा हुआ हाल

बता दें कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक भी जल्द ही दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं. यानी अरमान अब चार-चार बच्चों के पिता बन जाएंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement