Advertisement

Armaan Malik की प्रेग्नेंट बीवी Payal ने पी शराब, नशे में सौतन को लगाए थप्पड़, दबवाए पैर

Armaan Malik की प्रेग्नेंट बीवी Payal Malik ने प्रेग्नेंसी में शराब पी ली और जब उनकी सौतन Kritika Malik ने समझाने की कोशिश की तो उन्हें थप्पड़ पड़ा.

Armaan Malik की प्रेग्नेंट बीवी Payal ने पी शराब, नशे में सौतन को लगाए थप्पड़, दबवाए पैर

Arman Malik, Payal Malik, Kritika Malik: अरमान मलिक, कृतिका मलिक, पायल मलिक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूट्यूबर अरमान मलिक (Arman Malik) की दोनों पत्नियां पायल मलिक (Payal Malik) और कृतिका मलिक (Kritika Malik) प्रेग्नेंट (Pregnant) हैं और इस दौरान दोनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव बनी हुई हैं. इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक पायल और कृतिका एक- दूसरे के साथ आए दिन दिलचस्प फोटोज और वीडियोज शूट करती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, हाल ही में इन बहनों की तरह रहने वाली सौतनों का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो को देखकर फैंस इसलिए हैरान रह गए हैं क्योंकि प्रेग्नेंट पायल नशे में धुत दिख रही हैं.

दरअसल, पायल और कृतिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रेग्नेंट पायल नशे में धुत नजर आ रही हैं और उन्हें शराब पीते देख कृतिका की हालत खराब हो गई है. वो पायल को खूब समझा रही हैं लेकिन पायल पेग पे पेग लगाए जा रही हैं. यही नहीं जब कृतिका समझाने की कोशिश करती हैं तो पायल उन्हें जोर के थप्पड़ जड़ देती हैं. इसके बाद पायल, कृतिका से अपने पैर दबाने को कहती हैं. वीडियो में कृतिका कहती हैं कि प्रेग्नेंसी में शराब पीना ठीक नहीं है तो पायल उनको थप्पड़ लगाते हुए कहती हैं कि कृतिका की 'पक पक' से परेशान होकर उन्होंने सबक सिखाने के लिए शराब पी है.

ये भी पढ़ें- YouTuber Armaan Malik की नई 'गर्लफ्रेंड' आई सामने, भड़क उठीं दोनों प्रेग्नेंट बीवियां-Video

वायरल हो रहे इस वीडियो में पायल, शराब का गिलास भी उठाकर पीती दिख रही हैं और अचानक कृतिका को भी जबरदस्ती शराब पिला देती हैं और कृतिका इसे 'कड़वा' कहकर पीने से मना कर देती हैं. हालांकि, वीडियो के आखिर में ये खुलासा होता है कि असल में ये सबकुछ एक प्रैंक था. दिखाए जा रहे शराब के गिलास पायल ने सिर्फ उठाए हैं पिए नहीं हैं, उन्होंने सिर्फ पानी पिया है.

यह भी पढ़ें- Armaan Malik: दो बीवियों वाले यूट्यूबर पर फूटा सिंगर अरमान मलिक का गुस्सा, नाम का गलत इस्तेमाल करने पर लगा डाली क्लास

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement