Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

WWE के इस इंडियन रेसलर पर चढ़ा Puspa का बुखार, जश्न मनाते हुए Allu Arjun के स्टाइल को किया कॉपी

साउथ की सुपरहिट फिल्म Pushpa) का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. क्या सेलेब्स हों क्या फैंस हर कोई पुष्पा का स्टाइल कॉपी कर रहा है. अब इस लिस्ट में WWE में भारत के रेसलर भी शामिल हो गए हैं जिनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

WWE के इस इंडियन रेसलर पर चढ़ा Puspa का बुखार,  जश्न मनाते हुए Allu Arjun के स्टाइल को किया कॉपी

WWE रेसलर सांगा (Sanga) उर्फ सौरव गुर्जर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा : द राइज' (Pushpa : The Rise) ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था. साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और इसके कई डायलॉग और एक्शन्स लोगों को ने जबरदस्त तरीके से कॉपी किया. चाहे फिल्म के गाने हो, डांस हो या फिर सिग्नेचर स्टाइल. सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के स्टाइल और सॉन्ग की कॉपी करती हुई कई वीडियो देखी जा सकती हैं. इसी बीच WWE में इंडियन रेसलर सांगा (Sanga) उर्फ सौरव गुर्जर को भी पुष्पा का स्टाइल कॉपी करते हुए देखा गया. उन्होंने अपनी जीत का जश्न कुछ इस अंदाज में मनाया कि वो इंटरनेट पर वायरल हो गए. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saurav_Gurjar (@sanga_wwe)

बता दें कि WWE में इस समय भारतीय रेसलर सांगा (Sanga) उर्फ सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) का बोलबाला है. हाल ही में सांगा ने NXT 2.0 के एपिसोड में जियोन क्विन (Xyon Quinn) को चोकस्लैम देते हुए धराशाई कर दिया. इसके बाद सांगा ने पुष्पा के अंदाज में मैच जीतने की खुशी जाहिर की. सोशल मीडिया पर सांगा का 'मैं झुकेगा नहीं' स्टाइल काफी वायरल हो रहा है. फैंस जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saurav_Gurjar (@sanga_wwe)

सांगा ने अपने इंस्टा पर वीडियो शेयर किया जिसपर लाखों व्यूज आ चुके हैं.  इसमें उन्होंने जो बैकग्राउंड म्यूजिक लगाया उसमें पुष्पा का फेमस डायलॉग, 'पुष्पा नाम सुनका फ्लावर समझे क्या, फायर हूं मैं' सुना जा सकता है. उनके फैंस जमकर वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- भारत का शेर. दूसरे ने लिखा- आप आज के भीम हो. लोगों के इन कमेंट से पता चलता है कि सागां का ये स्टाइल लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saurav_Gurjar (@sanga_wwe)

बता दें कि भारतीय रेसलर सांगा उर्फ सौरव गुर्जर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है. ताकत में वो किसी और बड़े रेसलर से पीछे नहीं हैं.  

ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं WWE स्टार वीर महान, जिन्हें कहा जा रहा है अगला ग्रेट खली

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement