Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

मौत सुबह, अंतिम विदाई रात को! क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे मल्हार ने बताई वजह

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 को 75 साल की उम्र में निधन हो गया. देर रात को पुणे में नाना के पैतृक गांव डोंजे में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया.

Latest News
मौत सुबह, अंतिम विदाई रात को! क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे मल्हार ने बताई वजह

रात में क्यों करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? (Image Credit: AI)

Add DNA as a Preferred Source
  • नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 को 75 साल की उम्र में निधन हुआ. 
  • उनका अंतिम संस्कार करीब आधी रात में किया गया. 
  • बेटे मल्हार पाटेकर ने पिता को मुखाग्नि दी
  • नाना पाटेकर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई

Nana Patekar Death: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 8 अक्टूबर 2026 को 75 साल की उम्र में अभिनेता ने अंतिम सांस ली और उनके निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके करोड़ों चाहने वालों तक को झकझोर रख दिया है. हर जगह शोक की लहर दौड़ गई है. नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा में कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ने के कारण निधन हुआ. 

उनका पार्थिव शरीर गोवा से पुणे के पास डोंजे गांव स्थित फार्महाउस ले जाया गया. फार्महाउस 'नानाची वाडी' में पूरे राजकीय सम्मान और 3-गन सैल्यूट के साथ उनका अंतिम संस्कार करीब आधी रात में किया गया. कई सारे नेता, सितारे भी पहुंचे थे. उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने पिता को मुखाग्नि दी. 

सभी के मन में एक सवाल है कि नाना पाटेकर की मौत सुबह हो चुकी थी लेकिन अंतिम विदाई आधी रात में ही क्यों करनी पड़ी? 

रात में क्यों करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?

नाना पाटेकर का देर रात अंतिम संस्कार किया गया. पत्रकारों ने मल्हार से पूछा कि परिवार ने गुरुवार को इतनी देर रात अंतिम संस्कार करने का फैसला क्यों किया क्योकि अभी तो कई सितारे पहुंच भी नहीं पाए हैं? उन्होंने जवाब दिया, कि ऐसी कोई भी बात नहीं है. 'हम गोवा में थे, और उनके पार्थिव शरीर को गांव के फार्महाउस में लाया जाना था. हमें उम्मीद थी कि यह जल्दी पहुंच जाएगा, लेकिन इसमें कुछ समय लग गया. हमने आज अंतिम संस्कार इसलिए किया क्योंकि यह दुखद घटना आज सुबह हुई थी, इसलिए काफी समय बीत चुका था. हमने आज ही अंतिम संस्कार करने का फैसला किया. 

मल्हार बढ़ाएंगे पिता की विरासत को आगे

पिता को खोने का गम मल्हार के चेहरे पर साफ-साफ नजर आया. उन्होंने कहा कि नाना साहेब जैसे व्यक्ति कभी वास्तव में दुनिया से विदा नहीं होते, क्योंकि उनके काम और उपलब्धियां हमेश हमारे बीच में जिंदा रहेंगी. हमेशा लोग उनके काम को याद करेंगे. वो हमारे दिल में हमेशा रहेंगे. 

मल्हार पाटेकर ने कहा कि नाना साहेब ने जो सोच और दृष्टिकोण पीछे छोड़ा है, उसे आगे बढ़ाना ही भविष्य में उनका लक्ष्य है. मल्हार की इन बातों से ये तो साबित हो गया है कि वो पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे. उनके सिद्धांत और विचार को हमेशा अपने जीवन में बनाए रखेंगे. 

हिंदी सिनेमा में हमेशा यादगार रहेगा नाना पाटेकर का योगदान

नाना पाटेकर हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार थे. नाना ने अपने दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई हुई है. अपने करियर में कई दमदार फिल्मों में काम किया है. उनकी एक्टिंग के तो बच्चों से लेकर बड़ों तक दिवाने हैं. 'वेलकम' जैसी फिल्म में उनका अभिनय लोगों को आजतक भी काफी पसंद आता है. 

नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में शोक

बॉलीवुड ने एक और दिग्गज कलाकार को खो दिया है. नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई.  कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया और उनके साथ के कुछ पलों को याद भी किया है. कलाकारों और निर्देशकों ने उनके अभिनय को भी याद किया है. 

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में बड़े से लेकर आम लोग तक शामिल रहे. उनके फैंस के लिए ये मानना आसान नहीं है कि वो अब हमारे बीच में नहीं रहे हैं. 
 

Advertisement
Advertisement

Advertisement