Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

'या अली' गाना गाने वाले सिंगर Zubeen Garg का निधन, स्कूबा डाइविंग बनी मौत की वजह

Zubeen Garg Death: असम के मशहूर सिंगर और एक्टर जुबीन गर्ग का शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को 52 साल की उम्र में निधन हो गया है.

Latest News
'या अली' गाना गाने वाले सिंगर Zubeen Garg का निधन, स्कूबा डाइविंग बनी मौत की वजह

Zubeen Garg death

Add DNA as a Preferred Source

Singer Zubeen Garg: असम के मशहूर सिंगर और एक्टर जुबीन गर्ग का शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को 52 साल की उम्र में निधन हो गया है. जुबीन अपनी मृत्यू के समय सिंगापुर में थे और उनकी मौत की वजह स्कूबा डाइविंग रही. हालांकि जुबीन ने कई हिट गाने गाए हैं, जिसमें या अली गाना भी है. हालांकि उनकी मौत के बाद दुनिया में शोक मनाया जा रहा है.  

इस वजह से हुआ जुबीन गर्ग का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुबीन गर्ग की स्कूबा डाइविंग दुर्घटना के कारण मौत हो गई है. स्कूबा डाइविंग के दौरान ये घटना हुई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समुंद्र से बचाया और हॉस्पिटल भेजा, जहां उनकी काफी देखभाल हुई, लेकिन डॉक्टर भी उन्हें बचा नहीं सके. शुक्रवार को मशहूर सिंगर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. असम के रहने वाले गर्ग की मौत सिंगापुर में हुई है. 

कैबिनेट मंत्री ने जताया शोक

असम के कैबिनेट मंत्री अशोक  सिंघल ने जुबीन गर्ग की मौत पर शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "हमारे प्रिय जुबीन गर्ग के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ. असम ने सिर्फ एक आवाज नहीं, बल्कि एक दिल की धड़कन खो दी है. ज़ुबीन दा एक गायक से कहीं अधिक थे, वो असम और देश का गौरव थे, जिनके गीतों ने हमारी संस्कृति, हमारी भावनाओं और हमारी भावना को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाया."

उन्होंने आगे लिखा, "उनके संगीत में पीढ़ियों को आनंद, सांत्वना और पहचान मिली. उनका निधन एक ऐसा शून्य छोड़ गया है, जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा. असम ने अपना सबसे प्रिय बेटा खो दिया है और भारत ने अपने सबसे बेहतरीन सांस्कृतिक प्रतीकों में से एक को खो दिया है. उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले और उनकी विरासत सदैव प्रेरणा देती रहे. ओम शांति."

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement