एंटरटेनमेंट
पंचायत सीरीज ने अपने पहले सीजन से ही लोगों के दिलों में जगह बना लिया है. हाल ही में सीजन 4 के पांचवे एपिसोड में ऐसे किरदार की एंट्री हुई जिसने सबका दिल जीत लिया. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं पंचायत 4 के नाना जी.
पंचायत वेब सीरीज भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक बन गई है. गांव के बैकग्राउंड पर बनी इस सीरीज ने हर किसी के दिल को जीत लिया है. हाल ही में इसका चौथा सीजन आया, जो अब सुर्खियों में हैय सीजन 4 पर दर्शकों का मिक्स्ड रिएक्शन मिला. फिर भी एक नए किरदार ने सबका दिल जीत लिया. जो महज 10 मिनट के लिए स्क्रीन पर नजर आया और अपनी छाप छोड़ गया. ये किरदार है 'नाना जी' का, जो फुलेरा गांव की प्रधान मंजू देवी के पिता और प्रधानपति बृज भूषण दुबे के ससुर बने हैं. इस रोल को निभाने वाले राम गोपाल बजाज, एक मशहूर थिएटर डायरेक्टर और एक्टर हैं.
सीरीज में सिर्फ 10 मिनट के एक सीन में नाना जी ने फुलेरा के चुनाव के नतीजे पहले ही बता दिए थे. उन्होंने बताया कि प्रधान गांव के लिए काम नहीं कर रहे हैं और अपने फायदे के बारे में सोच रहे हैं. उन्होंने सचिव जी को भी सलाह दी कि वे बिना किसी का पक्ष लिए न्यूट्रल रहें. यही सीन सीजन के क्लाइमैक्स की तरह था. नाना जी का किरदार असल में आज की राजनीति पर एक तगड़ा कमेंट था, जो बताता है कि नेता खोखले वादे कर 5 साल के लिए सो जाते हैं.
उन्हें थिएटर में उनके योगदान के लिए पद्म श्री, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कई अन्य सम्मान मिले हैं. उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है, जैसे- 'जॉली एलएलबी 2' में वकील रिजवी साहब, 'शेफ' में सैफ अली खान के पिता. साथ ही वो हॉलीवुड एक्टर जैकी चैन की फिल्म 'द मिथ' में भी नजर आए थे.
ये भी पढ़ें-भारतीय पुजारी पर लगा यौन शोषण का आरोप, मलेशियाई मॉडल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताई आपबीती
राम गोपाल बजाज का जन्म 5 मार्च 1940 को दरभंगा, बिहार में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की और फिर एक्टिंग में नाम कमाया. राम गोपाल बजाज सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि NSD (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) के पूर्व डायरेक्टर भी रहे हैं. उन्होंने दिवंगत एक्टर इरफान खान को भी एक्टिंग सिखाई थी. पंचायत के कई कलाकार जैसे रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, पंकज झा आदि एनएसडी से पढ़े हुए हैं और राम गोपाल बजाज को गुरु मानते हैं.
आपको जानकर हैरानी होगी कि राम गोपाल बजाज नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के पूर्व डायरेक्टर हैं. वह दिवंगत एक्टर इरफान के गुरू रह चुके हैं. उन्होंने ही इरफान को एक्टिंग के गुर सिखाए थे. 'पंचायत' के ज्यादातर कलाकार- जैसे कि रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवार, पंकज झा और दुर्गेश कुमार भी एनएसडी से पढ़े हुए हैं. ये सभी सितारे राम गोपाल बजाज के पैर छूते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.