एंटरटेनमेंट
Aamir Khan ने हाल ही में मीडिया के सामने अपनी नई गर्लफ्रेंड Gauri Spratt को इंट्रोड्यूस किया है. इसके बाद से लोग गौरी के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं.
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. जन्मदिन के एक दिन पहले एक्टर ने मुंबई के एक होटल में पत्रकारों (Aamir Khan Media) से मुलाकात की. इसी दौरान आमिर ने मीडिया वालों को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से मिलवाया जिससे सभी हैरान रह गए.मइसके बाद से गौरी को लेकर काफी चर्चा. लोग ये जानना चाहते हैं कि वो क्या करती और उनकी उम्र क्या है. आइए जानते हैं गौरी के बारे में सबकुछ.
आमिर खान ने हाल ही में खुद मीडिया वालों को बताया कि गौरी स्प्रैट और उनकी मुलाकात 25 साल पहले हुई थी. हालांकि बिजी लाइफ के कारण दोनों एक दूसरे से संपर्क में नहीं थे. एक्टर ने कहा कि दोनों 18 महीनों से साथ हैं. इसके बाद से लोग लगातार गौरी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. लोगों के मन में सवाल है कि गौरी स्प्रैट कितने साल की हैं और वो कितनी पढ़ी-लिखी हैं और क्या करती हैं?
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु से हैं और उनका 6 साल का बेटा है. उनके दादा ब्रिटिश स्वतंत्रता सेनानी थे और वह पंजाबी-आयरिश-तमिल-ब्रिटिश हैं. आमिर ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी बताया कि वो और गौरी साथ रह रहे हैं. शुरू में वे बेंगलुरु और मुंबई में एक-दूसरे से मिलने के लिए समय बांटते थे.
आमिर ने बताया कि वो पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. तीसरी शादी की प्लानिंग को लेकर भी आमिर ने खुलकर बात की. एक्टर नेकहा 'देखिए हम पूरी तरह से कमिटेड हैं और मेरी दो बार शादी हो चुकी है पर अब 60 साल की उम्र में शादी शायद मुझे शोभा नहीं देगी, लेकिन देखते हैं.'
ये भी पढ़ें: Aamir Khan करेंगे तीसरी बार शादी! गर्लफ्रेंड Gauri Spratt संग मैरिज प्लान पर एक्टर ने किया रिएक्
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.