Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

जब वानखेड़े स्टेडियम में IPL मैच में भड़के थे Shah Rukh Khan, गाली गलौज के चलते 5 सालों तक एंट्री हो गई थी बैन

IPL अपनी सफलता के साथ विवादों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहा है. इससे Shah Rukh Khan भी अछूते नहीं रहे हैं. सालों पहले उनको लेकर भी एक कांड हुआ था.

Latest News
जब वानखेड़े स्टेडियम में IPL मैच में भड़के थे Shah Rukh Khan, गाली गलौज के चलते 5 सालों तक एंट्री हो गई थी बैन

Shah Rukh Khan शाहरुख खान

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का धमाकेदार आगाज होने वाला है. हर साल की तरफ इस बार फिर आईपीएल को लेकर दर्शकों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. इसी के साथ शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स शानदार शुरुआत करने को तैयार है. वहीं इसी बीच किंग खान से जुड़ा एक विवाद फिर से चर्चा में आ गया है. साल 2012 में आईपीएल के एक मैच के दौरान केकेआर के मालिक शाहरुख खान सुर्खियों में आ गए थे. यही नहीं इस विवाद के बाद पांच सालों तक वानखेड़े स्टेडियम में उनकी एंट्री पर बैन लगा दिया गया था. उस दौरान ये किंग खान और उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था. शाहरुख पर मैदानकर्मियों से अभद्रता और मारपीट का आरोप लगा था.

ये किस्सा साल 2012 का है, जब आईपीएल का 5वां सीजन चल रहा था. उस दिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराया था. मैच के बाद शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ मैदान पर आ गई थे. तभी बीच में ही सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें जाने से रोक दिया. फिर क्या था किंग खान सिक्योरिटी गार्ड से भिड़ गए थे और धक्का-मुक्की करने लगे. इसके बाद किंग खान ने कैमरे के सामने ही जमकर गालियां दी थीं और बवाल किया था. बाद में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहरुख पर स्टेडियम में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया. हालांकि 2015 में यह प्रतिबंध हटा लिया गया था.

कुछ साल बाद आप की अदालत में इस मामले को लेकर किंग खान ने बात की थी. उन्होंने बताया कि वहां एक सिक्योरिटी गार्ड ने उनके धर्म को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके कारण उन्हें गुस्सा आ गया था. किंग खान ने कहा 'दिल्ली का लड़का होने के नाते मेरे लिए शब्द गाली से कम नहीं था. मैं पागल हो गया था मैंने उसे मार दिया.'

ये भी पढ़ें: IPL ओपनिंग सेरेमनी से पहले कोलकाता पहुंचे Shah Rukh Khan, एयरपोर्ट पर उमड़ा लोगों का हुजूम, देखें वीडियो

बता दें कि आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है. इस बार भी इस टूर्नामेंट का खुमार सभी के सिर पर चढ़कर बोल रहा है. शनिवार को यानी पहले दिन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (KKR vs RCB) के बीच मैच खेला जाएगा. इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शिरकत करेंगे. वहीं एक दिन पहले शुक्रवार को शाहरुख खान अपनी टीम केकेआर को सपोर्ट करने के कोलकाता पहुंच गए हैं. उनके वेलकम करने के लिए एयरपोर्ट पर फैंस का जमावड़ा देखने को मिला. 

ये भी पढ़ें: IPL Opening Ceremony: IPL 2025 के उद्घाटन में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, अर‍िजीत सिंह और श्रद्धा कपूर सहित ये स्टार्स करेंगे परफॉर्म

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement