Advertisement

Watcho App: हिंदी में देखें Welcome 2 Life और Kairos जैसे 34 K-Drama, हर दिन मिलेगा धमाकेदार एपिसोड

Watcho App: OTT Watcho तेजी से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है. इस प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए हर दिन नया-नया कंटेंट सामने आ रहा है, जिसमें ओरिजिनल सीरीज़ Jaunpur, The Morning show, bouchare-e-ishq जैसी सीरीज़ काफी पसंद की जा रही हैं. अब Watcho लाया है हिंदी डब कोरियन शो.

Watcho App: हिंदी में देखें Welcome 2 Life और Kairos जैसे 34 K-Drama, हर दिन मिलेगा धमाकेदार एपिसोड

तेजी से बढ़ रहा है ओटीटी प्लेटफार्म Watcho App का क्रेज़.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सबसे तेजी से बढ़ते ओटीटी प्लेटफार्म्स (Korean Drama on Watcho)  में से एक Watcho App यूजर्स को नया व दिलचस्प कंटेट मुहैया कराता है. अगर आप कोरियन ड्रामों के शौकीन हैं तो वॉचो पर हिंदी में डब कोरियन ड्रामे देख सकते हैं. '#RozanaKDrama' के तहत WATCHO हिंदी में डब अपनी कोरियाई कंटेट लाइब्रेरी से हर दिन 3 घंटे का कोरियाई कंटेट जारी कर रहा है.

शो- ड्रामा, एक्शन और रोमांस से लेकर sci-fi तक - अपने दर्शकों का मनोरंजन करने और उन्हें जोड़े रखने का वादा करता है. इसके साथ, WATCHO हिंदी में डब किए गए कोरियाई शो की पेशकश करके बड़े पैमाने पर इंटरनेशल कंटेट को इंडियन ऑडिएंस के लिए पेश कर रहा है. कुल 650+ घंटे का कोरियाई कंटेट सिलसिलेवार तरीके से जारी किया जाएगा. जिसमें हर दिन नए एपिसोड को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा.

शो के रोमांचक लाइन-अप में अलग-अलग शैलियों- रोमांस, कॉर्पोरेट कॉन्सपिरेसी, पारिवारिक नाटक, फैंटसी, रोमांच और sci-fi शामिल हैं. लाइन-अप में पहला है 'वेलकम 2 लाइफ', - एक काल्पनिक नाटक जो एक स्वार्थी वकील की कहानी बताता है, यह उन लोगों की मदद करता है जो कानून का फायदा उठाना चाहते हैं. एक दिन, उसके साथ एक कार दुर्घटना होती है और वह एक पैरेलल वर्ल्ड में आ जाता है. इसके अलावा कुछ और भी अहम नाटक शामिल हैं जैसे कि 1 Percent of Something, Extraordinary You, Kairos और Flower of Evil.

WATCHO वेब सीरीज़ समेत कई ऑरिजनल शो पेश करता है. जैसे द मॉर्निंग शो, हैप्पी, बाउचरे-ए-इश्क, हैप्पी, गुप्ता निवास, जौनपुर, पापा का स्कूटर, अघाट, चीटर्स - द वेकेशन, सरहद, मिस्ट्री डैड, जालसाज़ी, डार्क डेस्टिनेशन, इट्स माई प्लेजर, 4 थीव्स, लव क्राइसिस, अर्धसत्य और छोरिया के साथ-साथ लुक आई कैन कुक व बिखरे हैं अल्फाज़ जैसे ऑरिजनल  शो भी हैं.

इस ऐप पर युनीक यूजीसी प्लेटफॉर्म भी है. जहां यूजर्स अपने ऑरिजनल वीडियो बना सकते हैं और अपनी कला की खोज व तराश सकते हैं. स्क्रीन पर मौजूद (एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस, डिश एसएमआरटी डिवाइस, डी2एच मैजिक डिवाइस और फायर टीवी स्टिक) और www.WATCHO.com पर, वॉचो वर्तमान में 35 से ज्यादा ऑरिजिल शो, 300 से ज्यादा प्लस एक्सक्लूसिव प्लेस और 100 से ज्यादा हिंदी, कन्नड़ और तेलुगु भाषा में लाइव चैनल मुहैया कराता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement