Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

War 2 Trailer: फैंस को रास नहीं आया वॉर 2 का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

War 2 Trailer: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. हालांकि लोगों को ये कुछ खास पसंद नहीं आया है.

Latest News
War 2 Trailer: फैंस को रास नहीं आया वॉर 2 का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

War 2 Trailer

Add DNA as a Preferred Source

War 2 Trailer: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर 2 (War 2) काफी चर्चा में है. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म से साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. उनके अलावा मूवी में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं. इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही हिंदी से लेकर साउथ फैंस के बीच भी इसको लेकर काफी उत्सुकता है. आज फिल्म का ट्रेलर भी आ गया है पर सोशल मीडिया पर लोगों ने इसको लेकर निराशा जाहिर की है.

ऋतिक रोशन और एनटीआर स्टारर फिल्म वॉर 2 की रिलीज में कुछ ही दिन बाकी हैं. ये वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है. मई में मेकर्स ने एक्शन से भरपूर फिल्म का टीजर जारी किया था और अब, जुलाई के अंत में, अयान मुखर्जी और उनकी टीम वॉर 2 का थिएटर ट्रेलर लॉन्च कर दिया है. तीनों ही स्टार्स इस ट्रेलर में दमदार अंदाज में दिखे. इसके एक्शन सीन ने सबका ध्यान खींचा था. पहली बार है जब ऋतिक और कियारा किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे.

वैसे तो कुछ फैंस को ट्रेलर पसंद आया है. ऋतिक और कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री भी लोगों का ध्यान खींच रही है. वहीं कई ऐसे भी लोग हैं जिन्हें ट्रेलर रास नहीं आया. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement