एंटरटेनमेंट
अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) पर कथित तौर पर आदिवासी समुदाय की भावनाएं ठेस पहुंचाने वाले कमेंट करने के आरोप में एससी/एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है.
अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) साउथ के बेहतरीन एक्टर में से एक हैं. हालांकि हाल ही में एक्टर के खिलाफ कथित तौर पर आदिवासी समुदाय की भावनाएं ठेस पहुंचाने वाले कमेंट करने के आरोप में एससी/एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है. आदिवासी समुदायों की संयुक्त कार्रवाई समिति के राज्य अध्यक्ष नेनवाथ अशोक कुमार नाइक ने शिकायत में दावा किया है कि फिल्म रेट्रो के प्री-रिलीज कार्यक्रम के दौरान देवरकोंडा का कमेंट आपत्तिजनक था और आदिवासी समुदाय का अपमान करता है. साइबराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और इसको लेकर जांच चल रही है.
पुलिस की एफआईआर कॉपी के मुताबिक 17.06.2025 को 10:30 बजे नेनावथ अशोक कुमार नाइक उर्फ अशोक राठौड़, जाति: एसटी(राठौड़), बिजनेस-राज्य अध्यक्ष, आदिवासी समुदायों की संयुक्त कार्रवाई समिति.... से एक शिकायत प्राप्त हुई. मामले के संक्षिप्त फैक्ट यह है कि 26.04.2025 को फिल्म एक्टर मिस्टर विजय देवरकोंडा, जिन्होंने हीरो सूर्या स्टारर फिल्म रेट्रो के प्री रिलीज इवेंट में हिस्सा लिया था. उन्होंने इस दौरान कमेंट किया जिससे आदिवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंची और उनका अपमान हुआ.
पुलिस ने एफआईआर में कहा, '' इस कमेंट को आदिवासी समुदाय के स्वाभिमान और गरिमा का बहुत अपमान माना गया है. इसलिए शिकायतकर्ता ने कानून के अनुसार मिस्टर विजय देवरकोंडा के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
रेट्रो इवेंट के तुरंत बाद विजय ने एक्स पर अपने बयान के लिए माफी मांगी और उन्होंने कहा, '' किसी भी समुदाय को चोट पहुंचाने या निशान बनाने का बिल्कुल भी इरादा नहीं है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, '' मेरे संज्ञान में आया है कि रेट्रो ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान मैंने जो कमेंट किया था, उससे कुछ लोगों में चिंता पैदा हो गई हैं. मैं ईमानदारी से साफ करना चाहता हूं, किसी भी समुदाय को चोट पहुंचाने या निशाना बनाने का बिल्कुल भी इरादा नहीं था, खासकर हमारे अनुसूचित जनजातियों का जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं और जिन्हें हमारे देश का अभिन्न अंग मानता हूं.
काम को लेकर बात करें तो वह अगली बार किंगडम में नजर आएंगे. यह फिल्म 30 मई 20025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(With inputs from ANI)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.