Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

TV इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका, दिग्गज एक्ट्रेस Asha Sharma का 88 साल की उम्र में निधन

टीवी से लेकर फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस Asha Sharma का निधन हो गया है. इस खबर ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है.

Latest News
TV इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका, दिग्गज एक्ट्रेस Asha Sharma का 88 साल की उम्र में निधन

Veteran actress Asha Sharma

Add DNA as a Preferred Source

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है. तमाम टीवी शोज से लेकर फिल्मों में नजर आ चुकीं दिग्गज एक्ट्रेस आशा शर्मा (Veteran actress Asha Sharma) का निधन हो गया है. उन्होंने 88 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने ट्विटर पर इस खबर को साझा किया और श्रद्धांजलि दी है. आशा शर्मा टीवी शो कुमकुम भाग्य में नजर आई थीं. साथ ही दिग्गज एक्ट्रेस को ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में शबरी की एक छोटी सी भूमिका में देखा गया था.


ये भी पढ़ें: Bhabi Ji Ghar Par Hai के एक्टर Firoz Khan का हार्ट अटैक से निधन, सदमे में इंडस्ट्री


 

एक ट्वीट की मानें तो बीती रात एक्ट्रेस का निधन मुंबई स्थित उनके घर पर हुआ था. लंबे समय से उनकी तबियत खराब चल रही थी. 


आशा शर्मा ने 13 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. आशा को फिल्मों और टेलीविजन दोनों में मां और दादी की भूमिका के लिए जाता था. आशा को फिल्म मुझे कुछ कहना है, प्यार तो होना ही था, हम तुम्हारे हैं सनम जैसी फिल्मों में देखा गया था. टीवी शो की बात करें तो उन्हें कुमकुम भाग्य, मन की आवाज प्रतिज्ञा और एक और महाभारत में देखा गया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement