Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Urfi Javed हुईं Oops Moment की शिकार, वीडियो में स्टाइल के चक्कर में फिसला पैर, सीढ़ी से गिरीं

Urfi Javed आए दिन अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं. हालांकि कई बार उनका ये फैशन उनके लिए मुसीबत बन जाता है. इस बार फिर वो oops मूमेंट का शिकार हो गई हैं.

Urfi Javed हुईं Oops Moment की शिकार, वीडियो में स्टाइल के चक्कर में फिसला पैर, सीढ़ी से गिरीं

Urfi Javed : उर्फी जावेद 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अजब-गजब फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. हर बार वो कुछ ऐसा पहनकर कैमरे के सामने आ जाती हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता. फैंस जहां टीवी एक्ट्रेस के ड्रेसिंग सेंस को देखकर उनकी हिम्मत की दाद देते हैं तो वहीं दूसरी ओर कई लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर देते हैं. इन सब के बीच उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो ऊप्स मोमेंट (Urfi Javed Oops Moment) का शिकार होने से बाल-बाल बची हैं.

पपराजी विरल भयानी ने उर्फी जावेद का एक वीडियो पोस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो की शुरुआत में उर्फी हमेशा की तरह एक बेहद बोल्ड ड्रेस पहने नजर आईं. तभी सीढ़ी चढ़ते हुए उनका पैर फिसला और वो गिर गईं. ये सब कैमरे में कैद हो गया. इसे लेकर उन्हें काफी जमकर ट्रोल किया जा रहा है. लोग जमकर उनका मजाक बना रहे हैं. हालांकि उनके चाहने वाले उनके सपोर्ट में आए हैं और वो उनको गिरकर संभलते देख तारीफ कर रहे हैं. 

इस वीडियो में कमेंट कर एक यूजर ने लिखा 'फेम की भूखी, अटेंशन सीकर, पैसे की भूखी, बेशर्म लड़की है ये.' एक और यूजर ने लिखा 'कितनी बार गिरती संभालती रहती है कभी अपनी हरकतों से बाज नहीं आती पागल औरत. बच्चों का भी भविष्य खराब कर रही है. उल्टी खोपड़ी की जानवर.'

ये भी पढ़ें: Oops Moment का शिकार होने से बाल-बाल बचीं Urfi Javed, कैमरे के सामने हुई ऐसी घटना

बता दें कि उर्फी जावेद लाइमलाइट में बने रहने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं. कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर एक्ट्रेस हमेशा ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं. कई लोग ऐसे भी हैं जो उर्फी के फैंस कॉन्फिडेंस की तारीफ भी करते हैं. वो कई बार बोल्ड अंदाज के चक्कर में ऊप्स मूमेंट का शिकार हो जाया करती हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement