Advertisement

Urfi Javed ने सिम कार्ड से बनाया ऐसा आउटफिट, लोग बोले- एक कॉल कर सकते हैं क्या?

Urfi Javed New Look: जंजीर और ब्लेड से बने आउटफिट के बाद अब उर्फी जावेद ने सिम कार्ड से बनाई गई ड्रेस पहनी है.

Urfi Javed ने सिम कार्ड से बनाया ऐसा आउटफिट, लोग बोले- एक कॉल कर सकते हैं क्या?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे पर बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत करने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं. अपने अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस के चलते उर्फी हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं. उनकी हर एक पोस्ट आते ही वायरल हो जाती है. इतना ही नहीं, लोग एक्ट्रेस के नए लुक्स और एक्सपेरिमेंट का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं.  अब एक बार फिर इंतजार को खत्म करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है.  

ऐसा है नया लुक
जंजीर और ब्लेड से बने आउटफिट के बाद अब उर्फी जावेद ने सिम कार्ड से बनाई गई ड्रेस पहनी है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके लिए 2 हजार से ज्यादा सिम कार्ड का इस्तेमाल किया गया है. दरअसल, एक्ट्रेस ने बीते गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी. इसके साथ ही ड्रेस को छिपाते हुए उन्होंने फैंस से पूछा था कि उनका न्यू आउटफिट क्या होगा? अब जब उन्होंने इसे रिवील किया तो हर किसी का सिर चकरा गया. उर्फी के नए लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इतना वीयर्ड अनुमान कोई नहीं लगा पाता.

यह भी पढ़ें- Johnny Depp का अपनी वकील पर आया दिल! डेटिंग की खबरों ने मचाई हलचल

Urfi Javed

फोटो में एक्ट्रेस को क्रॉप टॉप और शॉर्ट स्कर्ट पहने देखा जा सकता है. ये आउटफिट सिम कार्ड को चिपकाकर बनाया गया है. हाई हील्स, नो एक्सेसरीज और लाइट मेकअप के साथ एक्ट्रेस काफी स्टंनिंग लग रही हैं. लुक शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा- क्या आप यकीन करेंगे कि ये आउटउिट सिम कार्ड्स से बनाया गया है?

यह भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu कर रहीं दूसरी शादी की तैयारी, इस शख्स के कहने पर लिया बड़ा फैसला!

फैंस कर रहे तारीफ
फिलहाल एक्ट्रेस की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने तो यहां तक पूछ डाला कि क्या इन सिम कार्ड से कॉल भी किया जा सकता है?

खैर, नए लुक को देख जहां कुछ हैरान हैं तो वहीं एक्ट्रेस के फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि उर्फी को उनके कपड़ों के लिए भले ही ट्रोल किया जाए लेकिन अपने हर एक लुक को क्रिएट करने में वो जितनी मेहनत करती हैं वो काबिले तारीफ है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement