Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

कौन है ये एक्ट्रेस जिसने पिता पर लगाया 'धंधे वाली' कहने का आरोप, 3 साल पहले सीक्रेट सगाई कर आई थी चर्चा में

TV की मशहूर एक्ट्रेस Shiny Doshi ने हाल ही में अपने पिता को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. जानें उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Latest News
कौन है ये एक्ट्रेस जिसने पिता पर लगाया 'धंधे वाली' कहने का आरोप, 3 साल पहले सीक्रेट सगाई कर आई थी चर्चा में

Shiny Doshi

Add DNA as a Preferred Source

पांड्या स्टोर में धरा के रोल में नजर आईं एक्ट्रेस शाइनी दोशी जाना मान नाम बन चुकी हैं. इस शो के बाद वो घर घर में फेमस हो गई थीं. शाइनी ने संजय लीला भंसाली की सरस्वतीचंद्र से साल 2013 में अपने करियर की शुरुआत की थी. तभी से वो एक से एक टीवी शोज में नजर आत चुकी हैं. इसी बीच एक्ट्रेस अपने किसी शो को लेकर नहीं बल्कि एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिता के साथ तनावपूर्ण संबंधों को साझा करते हुए कुछ ऐसा कहा जिसपर उनकी आंखें छलक पड़ीं.

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में शाइनी दोशी ने अपने दिवंगत पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. इस दौरान वो भावुक भी हो गईं. एक्ट्रेस ने साझा किया कि उनके और उनके पिता के बीच एक असहजता थी. शाइनी ने कहा जब उनके पिता ने उनकी मां और भाई को छोड़ दिया, तो उन्हें अपने परिवार को जीवित रखने में मदद करने के लिए जल्दी पैसा कमाने के लिए मजबूर होना पड़ा. 

शाइनी ने कहा कि जब वो सिर्फ 16 साल की थीं, तब उनके पिता ने उन्हें 'वेश्या' कहा था. अपने पिता के साथ बिताए कड़वे पलों को याद करते वो भावुक भी हो गईं. उन्होंने कहा 'मेरे पिता मुझे वेश्या कहते थे. मेरी प्रिंट शूट अहमदाबाद में काफी देर से चलती थी - कभी कभी 2 या 3 बजे रात को पैक-अप होता था. मम्मा हर शूट में मेरे साथ होती थी, तब मैं सिर्फ 16 साल की थी और जब हम घर आए थे, तो ऐसा नहीं था कि वो पूछे, 'तुम ठीक हो? सेफ हो?' वो खराब शब्द बोलते थे - जैसे, 'रात के 3 बजे तक बेटी को ले जा रही हो क्या?'

ये भी पढ़ें: 'बेवकूफ औरत के लिए...', Govinda और सुनीता के बीच सबकुछ है ठीक, अब नहीं लेंगे तलाक, पर कही हैरान करने वाली बात

शाइनी ने बताया कि उनके पिता के निधन से दो साल पहले तक उनके और उनके बीच बातचीत नही थी. शाइनी के पिता का 2019 में निधन हो गया था. उन्होंने बताया कि अब उन्हें अपने पिता के जीवन के अंतिम दिनों में उनसे बात न करने के लिए दोषी महसूस होता है. बता दें कि शाइनी पांड्या स्टोर और सरस्वतीचंद्र के अलावा सरोजिनी - एक नई पहल, बहू हमारी रजनी कांत, जमाई राजा, लाल इश्क जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam के हर्षवर्धन राणे ने पाकिस्तानी एक्‍ट्रेस मावरा होकेन को लताड़ा, सीक्वल में काम करने को लेकर रखी बड़ी शर्त

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement