Advertisement

'उसने पैंट की जिप खोली और मेरे...' दिल्ली में सरेआम इस एक्ट्रेस के साथ हुई थी गंदी हरकत, Shocking है घटना

दिल्ली में इस एक्ट्रेस के साथ दिन दहाड़े गंदी हरकत हुई थी. इसको लेकर वो आज भी सदमे में रहती हैं. खुद एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलासा किया है और खुलकर बात की है.

Latest News
'उसने पैंट की जिप खोली और मेरे...' दिल्ली में सरेआम इस एक्ट्रेस के साथ हुई थी गंदी हरकत, Shocking है घटना

Tillotama Shome

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कई बार कास्टिंग काउच (Casting Couch) या खुद के साथ हुई शर्मनाक हरकत के बारे में शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम (Tillotama Shome) ने भी एक ऐसी घटना के बारे में शेयर किया है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके साथ हुई दिल्ली में छेड़छाड़ (Tillotama Shome terrifying incident) हुई थी जिसको लेकर वो आज भी सदमे में रहती हैं. 

तिलोत्तमा शोम ने 'हॉटटरफ्लाई' को दिए एक इंटरव्यू में शॉकिंग घटना के बारे में खुलासा किया. उन्होंने कहा 'मैं दिल्ली में एक जगह बस का इंतजार कर रही थी. उसी समय एक कार मेरे पास रुकी जिसमें छह लोग थे. मैं उन्हें देखकर असहज महसूस कर रही थी और खुद को बचाने के लिए थोड़ा दूर चली गई. फिर वो मुझे देख अजीब इशारे करने लगे और किसी ने मुझ पर एक छोटा पत्थर फेंक दिया. उसी समय मुझे एहसास हुआ कि अब मुझे चले जाना चाहिए. मैंने भागने के बारे में सोचा, लेकिन वे कार में थे, इसलिए वे मुझे आसानी से पकड़ सकते थे. तब मैंने सड़क के बीच में खड़े होकर मदद मांगने का फैसला किया.'

एक्ट्रेस ने आगे कहा 'तभी मैंने मेडिकल साइन वाली एक कार देखी. मैंने सोचा कि मैं सुरक्षित रहूंगी. मैं उस कार में आगे की सीट पर बैठ गई. लेकिन कुछ देर बाद कार के ड्राइवर ने अपनी पैंट खोल दी और मेरा हाथ पकड़ लिया. उसने जबरदस्ती मेरा हाथ अपनी ओर खींचने की कोशिश की, लेकिन मेरा हाथ अपने आप झटके से पीछे हट गया. इसके बाद ड्राइवर असमंजस में पड़ गया. उन्होंने कार रोकी और मुझे नीचे उतरने के लिए कहा.'


ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की ये 10 एक्ट्रेस हो चुकी हैं छेड़छाड़ की शिकार, एक को थप्पड़ तक पड़ा


तिलोत्तमा ने बताया कि इस घटना ने उनपर गहरा प्रभाव डाला. इससे वो काफी हिल गई थीं  और वो इसके पास अपनी दोस्त के पास चली गईं. बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज त्रिभुवन मिश्रा: सीए टॉपर में नजर आईं. तिलोत्तमा शोम के अलावा इसमें मानव कौल लीड रोल में हैं. 


ये भी पढ़ें: 14 साल की उम्र में इस बॉलीवुड हसीना के साथ हुई थी छेड़छाड़, सालों बाद यूं छलका दर्द


 

 

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

 


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement