Advertisement

The Family Man 3 की शूटिंग पूरी, अब रिलीज का है बेसब्री से इंतजार

The Family Man 3 की शूटिंग आखिरकार पूरी हो गई है. शो के मेकर्स ने wrap up सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसे देख लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

Latest News
The Family Man 3 की शूटिंग पूरी, अब रिलीज का है बेसब्री से इंतजार

The Family Man 3

Add DNA as a Preferred Source

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की वेब सीरीज द फैमिली मैन (The Family Man) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इस सीरीज के दोनों पार्ट हिट रहे हैं और अब तीसरे पार्ट (The Family Man 3) का इंतजार है. इसी बीच मेकर्स ने खुद बताया कि शो की शूटिंग पूरी हो गई है. उन्होंने ट्विटर पर फोटो शेयर कर रैपअप पार्टी की फोटोज शेयर की हैं जिसमें राज एंड डीके के साथ मनोज, गुल पनाग सहित सीरीज के कई सितारे नजर आए. 

द फैमिली मैन शो के मेकर्स राज एंड डीके ने ट्विटर पर सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर की हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा 'द फैमिली मैन के सीजन 3 का रैपअप हो गया है! अब तक की सबसे कठिन शूटिंग के लिए शानदार क्रू और कलाकारों को धन्यवाद!.'

इससे पहले मनोज बाजपेयी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर कर द फैमिली मैन सीजन 3 की जानकारी शेयर की थी. पोस्ट में उन्होंने क्लैपरबोर्ड की फोटो शेयर की है और बताया था कि शूटिंग पूरी हो गई है.

ये भी पढ़ें: 2025 में इन 9 वेब सीरीज का है दर्शकों को बेसब्री से इंतजार

कब होगी रिलीज?
उम्मीद है कि इसका तीसरा सीजन दिवाली 2025 में अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा. फिलहाल मेकर्स की तरफ से रिलीज को लेकर कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: OTT पर अब तक नहीं देखीं ये 10 फाड़ू वेब सीरीज तो कर रहे हैं बड़ी गलती

सीरीज के ये हैं अहम कलाकार
राज और डीके की इस सीरीज में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाई है,  जो मिडिल क्लास परिवार का है और वह जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक ब्रांच थ्रेट एनालिसिस एंड सर्विलांस सेल (काल्पनिक) के लिए सीक्रेट रूप से अधिकारी के रूप में काम करता है.

उनकी वाइफ का रोल प्रियामणि ने किया है. उनके अलावा इसमें शरद केलकर, नीरज माधव, शारिब हाशमी, दलीप ताहिल और श्रेया धनवंतरी नजर आए.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement