Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

The Family Man 3 के एक्टर रोहित बासफोर का हुआ मर्डर? इस हालत में जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

एक्टर Rohit Basfore की मौत ने खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है. उन्हें गरभंगा फॉरेस्ट वाटरफॉल के पास मृत पाया गया है. ऐसे में पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Latest News
The Family Man 3 के एक्टर रोहित बासफोर का हुआ मर्डर? इस हालत में जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Rohit Basfore

Add DNA as a Preferred Source

फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. एक्टर रोहित बसफोर का दुखद निधन हो गया है. उनकी अचानक मौत से इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं. गरभंगा फॉरेस्ट वाटरफॉल के पास वो मृत पाए गए हैं. वहीं पुलिस को संदेह है कि इसमें कोई साजिश है. रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार शाम वो असम के गर्भंगा जंगल में दोस्तों के साथ घूमने गए थे. उनके निधन से परिवार वाले काफी सदमे में हैं और जांच की मांग कर रहे हैं. 

हिट वेब सीरीज फैमिली मैन 3 में अपनी भूमिका से दमदार छाप छोड़ने वाले रोहित बसफोर अब नहीं रहे. उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना शुरू ही किया था और अब उनकी मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है. फिलहाल पुलिस उनकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. खबरों की मानें को रोहित का शव 27 अप्रैल (रविवार) की शाम को असम के गरभंगा जंगल में एक झरने के पास मिला था. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उनके शरीर पर कई चोट के निशान थे.

वहीं ओडिशा बाइट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने खुलासा किया कि रोहित कुछ महीने पहले मुंबई से गुवाहाटी वापस आ गए थे. उनके परिवार ने बताया कि वो रविवार को दोपहर करीब 12:30 बजे दोस्तों के साथ घूमने के लिए घर से निकले थे लेकिन बाद में वे उससे संपर्क नहीं हो पाया. बाद में एक दोस्त ने परिवार को घटना की जानकारी दी. फिर रोहित के शव को बरामद किया और उसे अस्पताल पहुंचाया पर उनती मौत हो चुकी थी.

ये भी पढ़ें: नहीं रहीं फेमस कंटेंट क्रिएटर Misha Agrawal, 25वें बर्थडे से दो दिन पहले हुई मौत, परेशान हुए फैंस

पिंकविला की खबर की मानें तो परिवार ने आरोप लगाया है कि रोहित की हत्या उसके चार दोस्तों ने की है. उन्होंने दावा किया कि यह एक सुनियोजित हमला था. साथ ही बताया कि रोहित हाल ही में पार्किंग विवाद में शामिल था, जिसके दौरान तीन आरोपियों ने कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी. आरोपों में नामजद लोगों में रंजीत बसफोर, अशोक बसफोर और धरम बसफोर शामिल हैं. इसके अलावा, परिवार ने अमरदीप नाम के एक जिम मालिक पर आरोप लगाया, जिसने कथित तौर पर रोहित को आउटिंग के लिए आमंत्रित किया था.

कुछ दिन पहले रोहित ने फैमिली मैन 3 के सेट से कुछ फोटो पोस्ट की थी. उन्होंने इसे एक शानदार अनुभव बताया था और कहा था कि इस दौरान उन्होंने कई नई चीजें सीखी हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement