Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

टूट गई चिंकी-मिंकी की जोड़ी, आखिर क्यों अलग हो गईं सोशल मीडिया की ये ट्विन स्टार्स?

सोशल मीडिया की पॉपुलर ट्विन जोड़ी चिंकी-मिंकी, जिन्होंने कपिल शर्मा शो से फेम पाई थी, अब अलग हो रही हैं. इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन फॉलोअर्स वाली इस जोड़ी ने हाल ही में एक पोस्ट में अपनी अलग-अलग जर्नी शुरू करने की घोषणा की.

Latest News
टूट गई चिंकी-मिंकी की जोड़ी,  आखिर क्यों अलग हो गईं सोशल मीडिया की ये ट्विन स्टार्स?

टूट गई चिंकी-मिंकी की जोड़ी, आखिर क्यों अलग हो गईं सोशल मीडिया की ये ट्विन स्टार्स

Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर लाखों दिलों की धड़कन बनीं ट्विन बहनें सुरभि और समृद्धि, जिन्हें फैंस प्यार से चिंकी और मिंकी बुलाते हैं, अब एक साथ नहीं नजर आएंगी. कपिल शर्मा के शो से पॉपुलर हुई ये जोड़ी अपने मजेदार डायलॉग्स और एक जैसे एक्सप्रेशन्स से वायरल हो गई थी. “ये चिंकी है, मैं मिंकी हूं” कहते हुए दोनों जब स्क्रीन पर आती थीं, तो लोगों को फर्क करना मुश्किल हो जाता था. 

इंस्टाग्राम से मिली अपार फेम 

टीवी शो के बाद दोनों बहनों ने इंस्टाग्राम पर रील्स और डांस वीडियोज़ से जबरदस्त पहचान बनाई. इनका स्टाइल, मेकअप और ह्यूमर उन्हें यूथ आइकन बना गया. आज सुरभि-समृद्धि के इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन फॉलोअर्स हैं. जो किसी बॉलीवुड सेलेब्स से कम नहीं. 

फैंस को तोड़ा दिल, जब आई ये घोषणा 

हाल ही में दोनों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि अब वह एक साथ नहीं रहेंगी. उन्होंने लिखा,  "बहुत ही हैवी हार्ट से आपको ये बताना पड़ रहा है कि एक जोड़ी के रूप में अब हम अलग हो रहे हैं... अब हम अपनी अलग-अलग जर्नी को एक्सप्लोर करेंगे." 

फैंस इस खबर से हैरान और उदास हुए

इस खबर के बाद से फैंस में इस अलगाव के पीछे क्या है वजह जानने की इच्छा हुई.  कुछ लोगों ने इसे परसनल बताया, वहीं सोशल मीडिया पर कई फैंस ने इसको लेकर अलग-अलग थ्योरीज दीं. एक यूजर ने कहा, "ये बिग बॉस 19 का प्रोमो स्टंट है." दूसरे ने लिखा, "लगता है बहनों में झगड़ा हो गया." 

फैंस की अपील, फिर से साथ आइए 

कुछ फैंस ने कमेंट्स में उन्हें फिर से साथ आने की गुज़ारिश की, तो कुछ ने लिखा कि "अब इंस्टाग्राम मजेदार नहीं रहेगा". भले ही चिंकी-मिंकी की जोड़ी अब ना रहे, लेकिन सुरभि और समृद्धि की व्यक्तिगत जर्नी पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement