Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Rise and Fall 2 से क्यों बाहर हुए तेज प्रताप यादव? अब फिल्म ऑफर पर कह दी बड़ी बात

Tej Pratap Yadav Rise & Fall 2: तेज प्रताप यादव का सफर 'राइज एंड फॉल 2' में उम्मीद से पहले ही खत्म हो गया है. बाहर आने के बाद उन्होंने इसकी बड़ी वजह बताई है. फिल्म ऑफर मिलने पर भी उन्होंने कई बातें कही हैं.

Latest News
Rise and Fall 2 से क्यों बाहर हुए तेज प्रताप यादव? अब फिल्म ऑफर पर कह दी बड़ी बात

'राइज एंड फॉल 2' शो छोड़ने की तेज प्रताप यादव ने बताई वजह (Image Credit: Bollywood Life))

Add DNA as a Preferred Source
  • तेज प्रताप यादव का 'राइज एंड फॉल 2' का सफर हुआ जल्दी खत्म.
  • 'राइज एंड फॉल 2' शो छोड़ने की बताई वजह.
  • अगर वह शो में रहते तो गेम जीत सकते थे.
  • कई नए लोगों और कंटेस्टेंट्स से मिलने का मौका मिला
  • फिल्मों का अच्छा ऑफर मिलेगा तो जरूर करेंगे. 

Tej Pratap Yadav Rise & Fall 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' इन दोनों चर्चा में बना हुआ है. शो में राजनीति, टीवी और सोशल मीडिया से जुड़े कई चर्चित चेहरे भी नजर आ रहे हैं. लोगों को ये रियलिटी शो देखना काफी पसंद भी आ रहा है. आज हम ऐसे कंटेस्टेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सफर मात्र 2 हफ्ते में ही खत्म हो गया वो और कोई नहीं बल्कि नेता तेज प्रताप यादव हैं.

तेज प्रताप यादव का 'राइज एंड फॉल 2' का सफर उम्मीद से काफी जल्दी खत्म हो गया है. फैंस को उम्मीद थी कि वो आगे तक जा सकते थे. शो में लोगों ने तेज प्रताप यादव का एक नया और अलग ही अंदाज देखा है. जब वो शो से अचानक बाहर हो गए तो लोगों को समझ नहीं आया आखिर ऐसा क्या हो गया कि उनको अचानक से बाहर आना पड़ा? इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कई सवाल भी खड़े हो गए.

'राइज एंड फॉल 2' का सफर खत्म होने की पूरी सच्चाई अब खुद तेज प्रताप यादव ने 'बॉलीवुड लाइफ' से बातचीत के दौरान शेयर की है. इतना ही नहीं, शो से बाहर आने के बाद तेज प्रताप यादव ने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने को लेकर भी कई बड़े खुलासे किए हैं. 

'राइज एंड फॉल 2' में कैसा रहा तेज प्रताप यादव का सफर?

तेज प्रताप यादव से जब पूछा गया कि आखिर कैसा कहा 'राइज एंड फॉल 2' का सफर तो उन्होंने बताया कि मुझे वहां पर काफी अच्छा लगा. मैं वहां इसलिए गया था ताकि लोगों तक मेरे बारे में पॉजिटिव बातें पहुंचे. लोगों को दिखे मैं कैसा हूं. कई लोगों ने वहां पर पॉलिटिक्स मामले को लेकर भी सवाल किए, लेकिन मैंने इन सभी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. 

शो के बाद से तो वो अब सबके 'तेजू भैया' बन चुके हैं. तेज प्रताप यादव ने बताया जितने भी दिन मैं उस घर में था मुझे बहुत अच्छा लगा और वो मुझे एक फैमली की तरह लगे. मुझे वहां जाकर नए-नए दोस्त बनाने का भी मौका मिला. 

पर्दे के पीछे और रियालटी में कितने अलग है तेज प्रताप यादव?

तेज प्रताप यादव ने बताया कि पर्दे के पीछे और रियालटी दोनों में काफी अंतर होता है. उन्होंने कहा- 'राइज एंड फॉल 2' में लोगों को मेरी रियालटी नजर आई. जो मैं अपनी रियल लाइफ में हूं, जैसे रहता हूं वो साइड मेरी निकलकर आई है. फिल्म के बारे में उन्होने बताया जो हम फिल्म में एक्टिंग करते हैं उसका तो स्क्रिप्ट होता है. रियालटी शो की सबसे अच्छी बात ये होती है, कि इसमें कोई भी स्क्रिप्ट नहीं होती है इसलिए मुझे ये काफी अच्छा लगा. 

क्या फिल्मों ने पॉलिटिशियन की इमेज बिगाड़ दी? 

तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि क्या आपको लगता है फिल्मों ने पॉलिटिशियन की इमेज बिगाड़ दी तो उस पर उन्होंने कहा- 'हां ऐसा बिल्कुल है फिल्मों ने पॉलिटिशियन की इमेज को बिगाड़ दिया है. उसमें नेता को हमेशा भ्रष्टाचारी की इमेज में दिखाया है बल्कि रियल में ऐसा तो कुछ होता ही नहीं है'.

तेज प्रताप ने आगे कहा है कि लोगों के मन में जिसके लिए जो इमेज है वो हमेशा रहती है लेकिन मैं जैसा रियल में हूं वैसा ही हूं. मेरे अंदर किसी भी तरह की बनावटी बातें नहीं है. मेरा जो अंदाज है वोही अंदाज रहता है. मुझे कोई नहीं बताता है कि अब मुझे ये करना है अब वो करना है. रियालटी शो में भी लोगों को मेरा अंदाज देखने के लिए मिल ही गया होगा. 

क्यों खत्म हुआ तेज प्रताप यादव का 'राइज एंड फॉल 2' सफर?

तेज प्रताप यादव की 'राइज एंड फॉल 2' में एंट्री एकदम धमाकेदार रही और घर के अंदर भी लोगों को उनकी गेम काफी पसंद आ रही थी लेकिन शो के दो हफ्ते के भीतर ही उनका सफर खत्म हो गया. इस पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है. तेज प्रताप यादव ने बताया- कुछ कानूनी अड़चनों और कोर्ट में चल रहे मामलों के कारण मुझे वहां से जल्दी आना पड़ा और जो मुझे वहां लेकर गया था मैंने उनको पहले ही बताया दिया था. शो में बिताए समय से मैं बेहद खुश हूं.

 

आगे उन्होंने बताया अगर उन्हें शो में ज्यादा समय तक रहने का मौका मिलता तो वह इसे जीत भी सकते थे. उनको अपने गेम पर पूरा भरोसा था. शो में कभी वह बांसुरी बजाते नजर आए तो कभी दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ हंसी-मजाक करते भी वो नजर आए हैं. कमजोर प्रदर्शन की वजह से नहीं बल्कि बाहर की कानूनी और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण ही उनको बाहर आना पड़ा.

शो में तेज प्रताप का दिखा अलग अंदाज

तेज प्रताप यादव की पहचान लंबे समय से राजनीति से ही जुड़ी हुई है. शो में तेज प्रताप कई बार अपने अलग अंदाज में नजर आए हैं, जिनको फैंस ने काफी पसंद भी किया है. उनके अलग व्यक्तित्व की वजह से सोशल मीडिया पर भी उनके कई मोमेंट्स को लोगों ने पसंद किया है. 

उनका अचानक शो से ऐसे बाहर आ जाना भी फैंस के लिए भी हैरानी वाली बात थी. 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर आने के बाद तेज प्रताप यादव ने सिर्फ अपने एग्जिट की वजह ही नहीं बताई है, बल्कि उन्होंने कई और भी किस्सों के बारे में खुलासा किया है. 

तेज प्रताप यादव करेंगे फिल्म?

तेज प्रताप यादव से जब पूछा गया कि क्या उनको अगर फिल्मों से ऑफर आता है, तो क्या वो करना चाहेंगे? तो उन्होंने कहा अगर उन्हें अच्छा मौका मिलता है तो वह उसे स्वीकार करेंगे. तेज प्रताप का मनोरंजन की दुनिया से जुड़ाव नया नहीं है. फिल्मों और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में उनकी रुचि पहले से भी रही है. 

'राइज एंड फॉल 2' के दौरान भी फिल्म को लेकर उनकी बातचीत भी इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. फिल्मों से जुड़े अच्छे मौके को वो बिल्कुल भी मना नहीं करेंगे और वो मनोरंजन की दुनिया में भी काम करेंगे.

स्वरा भास्कर के साथ खास बॉन्डिंग

तेज प्रताप के शो से बाहर होने के बाद उन्होंने बताया कि उनकी स्वरा भास्कर से दोस्ती अच्छी हुई है. आगे उन्होंने कहा स्वरा से मैंने भाई-बहन वाला रिश्ता बना लिया है. स्वरा बेहद ही अच्छी है उनका स्वभाव अच्छा है. बाहर वो कैसी भी हो, लेकिन रियल में वो काफी अच्छी हैं. 

कौन बन सकता है 'राइज एंड फॉल 2' का विजेता?

तेज प्रताप से पूछा गया कि कौन बन सकता है  'राइज एंड फॉल 2' का विजेता तो उन्होंने कहा कि अगर मैं वहां पर रहता तो पक्का मैं ही जीतता. मैंने गेम में रहकर अच्छे से समझा, मुझे पता था किसको साथ में लेकर चलना है, किसको बचाना है, तो मुझे गेम की अच्छी समझ हो गई थी. मेरे अलावा कौन हो सकता है ये तो काफी मुश्किल टास्क है, वहां सारे लोग अपनी-अपनी समझ से अच्छा ही खेल रहे हैं, इसलिए किसी एक का नाम मैं नहीं ले सकता. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement