Advertisement

Ind vs NZ: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, भारत की जीत पर खुशी से झूमे फिल्मी सितारे, भर भर कर दे रहे बधाई

टीम इंडिया ने आज यानी 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी में New Zealand को हरा दिया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस और मशहूर हस्तियों ने टीम इंडिया को बधाई दी.

Latest News
Ind vs NZ: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, भारत की जीत पर खुशी से झूमे फिल्मी सितारे, भर भर कर दे रहे बधाई
Add DNA as a Preferred Source

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही टीम टीम इंडिया ने 12 साल बाद इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है. भारत के मैच जीतते ही सोशल मीडिया पर नेताओं से लेकर आम लोग और फिल्मी सितारों ने बधाई देना शुरू कर दिया है. सभी टीम इंडिया की इस एतिहासिक जीत से फूल नहीं समा रहे हैं. तमाम सेलेब्स खुशी से झूम उठे हैं.

भारत वर्सेज न्यूजीलैंड मैच फाइनली भारत की झोली में गिरा और टीम इंडिया ने अपनी धुंआधार पारी से मैच अपने नाम किया. इस जीत में विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत पूरी टीम की मेहनत शामिल है. ऐसे में भारत की जीत के साथ पूरे देश में जश्न का माहौल है और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी यही जोश देखने को मिल रहा है. देशवासियों से लेकर सेलेब्स हर कोई टीम को इस जीत की बधाई दे रहा है.

साउथ सुपरस्टार ममूटी ने पोस्ट शेयर कर टीम इंडिया को बधाई दी है.

विवेक ऑबरोय मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे. उन्होंने कई फोटोज शेयर की हैं.

राम चरण ने भी पोस्ट शेयर कर टीम को बधाई दी है.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement