Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Shah Rukh Khan के साथ क्यों Tabu ने शेयर नहीं की स्क्रीन? वजह हैरान करने वाली है

Bollywood को चाहने वाले तमाम फैंस ऐसे हैं जो चाहते हैं कि Shahrukh Khan और Tabu एक साथ पर्दे पर नजर आएं. अब तक ऐसा क्यों नहीं हुआ? क्यों तब्बू ने एसआरके के साथ फ़िल्में नहीं की? इस पर खुद तब्बू ने अपने मन की बात की है.

Latest News
Shah Rukh Khan के साथ क्यों Tabu ने शेयर नहीं की स्क्रीन? वजह हैरान करने वाली है

तब्बू ने शाहरुख के साथ फिल्में क्यों नहीं की वजह सामने आ गई है 

Add DNA as a Preferred Source

शाहरुख का शुमार इंडस्ट्री के सबसे कामयाब सितारों में है. इसी तरह तब्बू उन चुनिंदा बॉलीवुड अभिनेत्रियों में है जिनकी एक्टिंग स्किल्स का किसी से कोई मुकाबला नहीं है. साथिया और ओम शांति ओम को छोड़ दें तो तब्बू और शाह रुख ने एक साथ काम नहीं किया है.  ऐसा क्यों हुआ इसपर खुद तब्बू ने अपने मन की बात की और ऐसा बहुत कुछ कह दिया है जिसने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है.

दरअसल तब्बू ने गैलट्टा इंडिया को एक इंटरव्यू दिया है और कहा है कियदि ऐसा हुआ तो इसकी एक बड़ी वजह एक्टर्स की  इन्सिक्योरिटी है. इंटरव्यू में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए तब्बू ने कहा कि भले ही मैं कहूं कि ये जरूरी है कि फिल्म में आपको एक सिक्योर को-एक्टर मिले, लेकिन ये जरूरी नहीं है कि आपको सिक्योर को-एक्टर मिल ही जाएगा.

तब्बू ने कहा कि, 'इसलिए आपको जो मिलता है, उसी से काम चलाना पड़ता है.' शाहरुख पर बात करते हुए तब्बू ने ये भी कहा कि मैं प्रोड्यूसर नहीं हूं, डायरेक्टर नहीं हूं, स्क्रीन राइटर नहीं हूं. ना ही ये तय करने वाली हूं कि शाहरुख अगली फिल्म किसके साथ करेंगे. ना तो मुझे पता है कि अगली फिल्म कौन सी बनने वाली है या मुझे कौन सी फिल्म ऑफर होने वाली है.

तब्बू ने ये भी कहा है कि मैं सिर्फ उन फिल्मों को ही हां या ना कह सकती हूं जो मुझे ऑफर होंगी. हमें साथ में फिल्म ऑफर हुई थी मगर कुछ के लिए मैंने मना कर दिया, कुछ के लिए शाहरुख ने. ऐसा कुछ हुआ ही नहीं कि हम साथ में काम कर पाएं. पर मैं बहुत रिस्पेक्ट करती हूं कि बहुत से लोग मुझे और शाहरुख को साथ काम करते देखना चाहते हैं. 

अपने इंटरव्यू में तब्बू ने तमाम पक्षों पर अपना मत रखा है. छोटे बजट की फिल्मों पर बात करते हुए तब्बू ने ये भी बताया कि जब उन्होंने इन फिल्मों को करने का फैसला किया तो तमाम लोगों द्वारा उन्हें रोका गया. इंटरव्यू में तब्बू ने इस बात पर भी बल दिया कि जब मुझे किसी चीज को करने से रोका जाता है तो मैं खुद उस चीज को एक्सप्लोर करना चाहती हूं. मेरी फिल्म में मैं सेंसिबिलिटी के हिसाब से चीजों को देखती हूं.  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement