Advertisement

'वो जिंदा हैं, दुआ करें', Zakir Hussain का अस्पताल में चल रहा इलाज, इस करीबी शख्स ने कही बड़ी बात

Zakir Hussain की निधन की खबरों ने देश को हिलाकर रख दिया था. हालांकि अब उनके परिवार के करीबी सदस्य ने इसे खारिज कर दिया है और कहा है कि वो अभी जिंदा हैं.

Latest News
'वो जिंदा हैं, दुआ करें', Zakir Hussain का अस्पताल में चल रहा इलाज, इस करीबी शख्स ने कही बड़ी बात

Zakir Hussain 

Add DNA as a Preferred Source

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) को लेकर परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है. कहा गया कि उन्हें दिल से जुड़ी समस्याओं के चलते अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में अस्पताल में भर्ती (Zakir Hussain hospitalised) कराया गया है. परिवार की मानें को उनका अभी इलाज चल रहा है. साथ ही परिजनों ने फैंस और उनके चाहने वालों से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने को कहा है. हालांकि इसके बीच उनके निधन की खबर भी सामने आई थीं जिसने सभी को शॉक कर दिया था. 

दरअसल रविवार रात को पहले तबला वादक जाकिर हुसैन के अस्पलात में भर्ती होने की और फिर उनकी मौत की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं. निधन की खबर सुनकर दुनियाभर से उनके लिए शोक संदेश आने लगे. हालांकि, उनके भतीजे अमीर औलिया ने इन दावों का तुरंत खंडन किया और गलत सूचना को रोकने का आग्रह किया.

pic\

उन्होंने एक ट्वीट में लिखा 'मेरे चाचा जाकिर हुसैन बिल्कुल जीवित हैं. हम समाचार मीडिया से गलत सूचना पोस्ट करना बंद करने का अनुरोध करते हैं. उनकी हालत गंभीर है और हम दुनियाभर में उनके चाहने वालों से उनके ठीक होने की प्रार्थना करने का आग्रह करते हैं.'

इससे पहले पत्रकार परवेज आलम ने ट्विटर पर खुलासा किया कि जाकिर हुसैन के बहनोई अयूब औलिया ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है. आलम ने ट्वीट में लिखा 'उस्ताद जाकिर हुसैन, तबला वादक, तालवादक, संगीतकार, पूर्व अभिनेता और महान तबला वादक उस्ताद अल्लाह रक्खा के बेटे की तबियत ठीक नहीं है. अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को अस्पताल में उनकी गंभीर बीमारियों का इलाज चल रहा है, उनके बहनोई अयूब औलिया ने बताया. औलिया साहब ने जाकिर के चाहने वालों से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने का अनुरोध किया है.'

ये भी पढ़ें: Grammy awards 2024: शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन ने जीता ग्रैमी अवार्ड, पढ़ें पूरी लिस्ट

उस्ताद जाकिर हुसैन भारत के जाने माने तबला वादक हैं. वो तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा के बेटे हैं. उन्हें 1988 में पद्मश्री और 2002 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था.  22 मार्च 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. 1992 और 2009 में उन्हें संगीत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रैमी अवार्ड भी मिला है.

इसका साथ ही इस साल बेला फ्लैक और एडगर मेयर के साथ पश्तो गाने में अपने योगदान के लिए जाकिर हुसैन को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए तीन अवॉर्डस मिले थे.

ये भी पढ़ें: ये 8 भारतीय सिंगर्स Grammy Awards जीत रच चुके हैं इतिहास 

12 साल की उम्र से ही जाकिर हुसैन ने संगीत की दुनिया में अपने तबले की आवाज को बिखेरना शुरू कर दिया था. वो भारत में ही नहीं विदेशों में भी जाने जाते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement