Advertisement

Sushmita Sen और उनके भाई ने उठाया बड़ा कदम, एक दूसरे को कर दिया अनफॉलो

Sushmita Sen इन दिनों किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में उनके और ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबरों ने इंटरनेट पर काफी बज क्रिएट किया हुआ है. इसी बीच अब एक्ट्रेस और उनके भाई Rajeev Sen को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है. इस खबर से मालूम पड़ता है कि दोनों के रिश्ते में जबरदस्त दरार पड़ गई है.

Latest News
Sushmita Sen और उनके भाई ने उठाया बड़ा कदम, एक दूसरे को कर दिया अनफॉलो

Sushmita Sen & Brother Rajeev Sen: सुष्मिता सेन राजीव सेन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सुष्मिता सेन को अक्सर अपने बच्चों और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता था. वो अपने भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा के भी काफी क्लोज हैं. इसी बीच अब उनके परिवार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बात ये है कि सुष्मिता ने अपने भाई राजीव को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. वहीं राजीव ने भी बहन सुष्मिता और चारु को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है लेकिन दिलचस्प बात ये है कि वो ललित मोदी को फॉलो कर रहे हैं. दोनों के इस कदम से उनके रिश्ते के बीच पड़ी दरार साफ नजर आ रही है.

दरअसल काफी दिनों से सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा के बीच काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है. खबर ये भी है कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. कुछ समय पहले चारु ने अपने व्लॉग में दावा किया था कि राजीव उनके बच्चे के लिए एक जिम्मेदार पिता नहीं है और यही कारण है कि वो उनसे अलग होना चाहती हैं, जबकि राजीव का दावा है कि चारू ने उनसे अपनी पहली शादी के बारे में छुपाया था. इसके बाद चारु ने राजीव को काफी खरी खोटी सुनाई. दोनों के बीच की लड़ाई अब सुर्खियां बटोरने लगी थीं. अब ताजा रिपोर्ट ये है कि सुष्मिता सेन ने भाई राजीव सेन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है जबकि वो चारु को फॉलो कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: Sushmita Sen: बहन के रिलेशनशिप की खबर से भाई Rajeev Sen भी हैं हैरान, कह दी शॉकिंग बात

चारू असोपा और सुष्मिता सेन के रिश्ते के बारे में बात करें तो कुछ दिनों पहले ही चारू ने कहा था कि सुष्मिता सेन उनके लिए सबसे बड़ा सहारा रही हैं. चारु ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैंने अपनी ननद सुष्मिता दीदी से बहुत कुछ सीखा है, खासकर अकेले रहने के बावजूद उन्होंने अपनी दो बेटियों की कितनी अच्छी परवरिश की है. वो मुझे विश्वास दिलाती हैं कि एक महिला जीवन में कुछ भी कर सकती है.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement