Advertisement

Dharmendra Health Update: वायरल हुआ अस्पताल में बिलखते देओल परिवार का वीडियो, सनी भड़के-आपके घर में माता-पिता...

सनी देओल ने देखा कि कुछ पपराज़ी दूर से उनकी और उनके परिवार की एक झलक पाने के लिए इंतज़ार कर रहे हैं. सनी खुद को रोक नहीं पाए और उन पर भड़क गये.

Latest News
Dharmendra Health Update: वायरल हुआ अस्पताल में बिलखते देओल परिवार का वीडियो, सनी भड़के-आपके घर में माता-पिता...
Add DNA as a Preferred Source

धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने के बाद लगातार आ रही खबर और पपराजी के फॉलो करने पर सनी देओल परेशान हो गये हैं. सनी देओल ने मीडिया पर नाराजगी व्यक्त की. गदर फिल्म के अभिनेता ने बीमार पिता धर्मेंद्र का उनके घर से एक बेहद असंवेदनशील वीडियो शेयर करने पर ऑनलाइन पोर्टल्स पर निशाना साधा है. दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र सांस लेने में तकलीफ से उबर रहे हैं. बुधवार सुबह, शोले अभिनेता को कुछ देर अस्पताल में भर्ती रहने के बाद घर लाया गया. कल शाम उनके घर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिससे धर्मेंद्र के प्रशंसक चिंतित हो गए. कई मीडिया संस्थानों ने इस फुटेज का इस्तेमाल किया, जिससे असहाय देओल परिवार गुस्से से भर गया. 

पपराजी पर भड़के सनी देओल

गुरुवार की सुबह, सनी देओल ने देखा कि कुछ पपराज़ी दूर से उनकी और उनके परिवार की एक झलक पाने के लिए इंतज़ार कर रहे हैं. सनी खुद को रोक नहीं पाए और उन पर भड़क गये. सनी देओल गुस्से में पपराजी के पास गये, हाथ जोड़े और अपने पिता का 'असंवेदनशील वीडियो' वायरल करने के लिए फ़ोटोग्राफ़रों और मीडिया पोर्टल्स पर बरस पड़े. सनी ने मीडिया को गालियां देते हुए कहा, "आपके घर में मां-बाप हैं, बच्चे हैं, तो फिर बच्चों के तरह वीडियो क्यों वायरल कर रहे हो, शर्म नहीं आती." सनी इतने गुस्से में थे कि उन्होंने पपराज़ी की तरफ़ कुछ और कदम बढ़ाए, लेकिन फिर खुद को संभालते हुए वापस लौट गये. 

वायरल वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट 

यह वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया और हर नेटिजन सनी के साथ खड़ा हो गये. सभी इस बात पर सहमती जताई ​कि मीडिया ने व्यूज़ और क्लिक्स के मामले में हद पार कर दी है. एक शख्स ने कमेंट में लिखा कि "मीडिया इसी लायक है." एक अन्य शख्स ने लिखा, "बिल्कुल ठीक कहा सनी पाजी ने." एक अन्य ने लिखा, "कहीं न कहीं, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत एक ऐसा कानून होना चाहिए जो झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.

इस वीडियो को लेकर हो नाराज हुए धर्मेंद्र के परिजन

दरअसल एक वीडिया असंवेदनशील वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर, बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और परिवार के अन्य सदस्य उनके बिस्तर के पास खड़े हैं. प्रकाश खुद को रोक नहीं पातीं और रो पड़ती हैं, धर्मेंद्र से ठीक होने की गुहार लगाती हैं. डीएनए इंडिया ने वीडियो शेयर न करने का फैसला किया है और देओल परिवार की निजता का सम्मान करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement