Advertisement

Special Ops Season 2: केके मेनन की साइबर वॉर में वापसी, ट्रेलर में दिखा जबरदस्त सस्पेंस, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग

Special Ops Season 2: केके मेनन स्टारर ‘स्पेशल ऑप्स 2’ का रिलीज डेट सामने या गया है. सीरीज में जबरदस्त एक्शन, साइबर वॉर और डिजिटल खतरे की कहानी देखने को मिलेगी, जो दर्शकों को रोमांचित कर देगी.

Latest News
Special Ops Season 2: केके मेनन की साइबर वॉर में वापसी, ट्रेलर में दिखा जबरदस्त सस्पेंस, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग

Special Ops 2 Release Date

Add DNA as a Preferred Source

Special Ops Season 2: 2020 की हिट वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी और अब उसी कहानी को आगे बढ़ाते हुए ‘स्पेशल ऑप्स 2’ लौट रहा है. केके मेनन एक बार फिर अपने दमदार किरदार हिम्मत सिंह के रूप में वापसी कर रहे हैं. इस बार कहानी सिर्फ जासूसी तक सीमित नहीं, बल्कि देश की साइबर सुरक्षा से जुड़ी खतरनाक साजिशों पर आधारित है. सीरीज 11 जुलाई 2025 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी.

सस्पेंस और एक्शन से भरा ट्रेलर

सीरीज का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल वॉर और खतरनाक मिशन की झलक देखने को मिलती है. हिम्मत सिंह का डायलॉग, 'अब जो देश साइबर वॉर जीतेगा, वही सब कुछ जीतेगा,' सीरीज के मूल विषय को दर्शाता है. 

नए मिशन पर हिम्मत सिंह की टीम

इस सीजन में हिम्मत सिंह अपनी भरोसेमंद टीम के साथ एक ग्लोबल साइबर खतरे से लड़ते नजर आएंगे. करण टैकर, विनय पाठक, सैयामी खेर, मुजम्मिल इब्राहिम और मेहर विज जैसे चेहरे एक बार फिर वापसी कर रहे हैं. वहीं प्रकाश राज और ताहिर राज भसीन जैसे नए कलाकार सीरीज में नई ऊर्जा भरेंगे. 


यह भी पढ़ें: The Raja Saab Teaser: Prabhas की हॉरर कॉमेडी फिल्म में दिखेगा संजय दत्त का भूतिया अंदाज, हैरान कर देगा टीजर


दमदार प्रोडक्शन

आपको बता दें, ‘स्पेशल ऑप्स 2’ की शूटिंग जॉर्जिया, तुर्की और बुडापेस्ट जैसे विदेशी लोकेशनों पर की गई है. प्रोडक्शन क्वालिटी शानदार है और स्टोरीलाइन मौजूदा डिजिटल दौर की सच्चाइयों को बखूबी छूती है. 

तीसरे सीजन का भी इशारा

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

निर्देशक नीरज पांडे ने संकेत दिया है कि अगर दर्शकों का प्यार मिला, तो ‘स्पेशल ऑप्स 3’ भी बनाया जा सकता है. ‘स्पेशल ऑप्स 2’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है, जिसमें फिजिकल एक्शन के साथ डिजिटल दुनिया की जंग देखने को मिलेगी. केके मेनन की दमदार वापसी को लेकर दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement