एंटरटेनमेंट
Sitaare Zameen Par Trailer Video: आमिर खान फिल्म 'सितारे जमीन पर' में टिंगू बास्केट बॉल कोच के रोल में 10 दिव्यांग खिलाड़ियों को ट्रेन करने की जद्दोजहद में नजर आएंगे.
लंबे समय के बाद आमिर खान (Amir Khan) एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए फैंस के दिलों पर राज करने आ रहे हैं. उनकी फिल्म 'सितारे जमीन पर'(Sitaare Zameen Par Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 'तारे जमीन पर' की तरह इस फिल्म की कहानी भी दिल छू लेने वाली है. फिल्म 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान टिंगू बास्केट बॉल कोच के रोल में 10 दिव्यांग खिलाड़ियों को ट्रेन करने की जद्दोजहद में नजर आएंगे. इस फिल्म में आपको प्यार, हंसी और इमोशनल का फुल डोज देखने के मिलेगा.
Sitaare Zameen Par 20 जून को सिनेमा घरों में रिलीज होगी. आमिर खान की यह फिल्म साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' का स्पिरिचुअल सीक्वल है. दर्शकों को यह फिल्म खूब हंसाने के साथ इमोशनल भी करेगी. फिल्म की टैगलाइन है- 'सबका अपना अपना नॉर्मल.' इस लाइन के साथ आमिर को सबको साथ लेकर चलने का संदेश दिया जाता है.
आमिर पर क्यों लगता है 5000 रुपये का जुर्माना?
ट्रेलर के एक सीन में देखा जाता है कि कोर्ट में दिव्यांगों को पागल कहने पर जज आमिर खान पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगा रही हैं. दरअसल, जज दिव्यांग बच्चों को 3 महीने तक बास्केट बॉल सिखाने का आदेश देती हैं. इस पर आमिर बोलते हैं- मैडम मैं बागलों को सिखाऊंगा. यह सुनकर जज उनपर 500 रुपये का जुर्मान लगा देती हैं. फिर आमिर पागल शब्द बोल देते हैं. जज जुर्माना पढ़ाकर 1000 रुपये कर देती हैं. लेकिन फि जो होता है, जज सीधा 5,000 रुपये का जुर्माना ठोकती हैं.
'सितारे जमीन पर' में कोच आमिर खान दिव्यांगों को नेशनल बास्केट बॉल मैच के लिए तैयार करते नजर आते हैं. फिलहाल आमिर की इस फिल्म के ट्रेलर को शानदार रिस्पांस मिल रहा है. 20 जून को रिलीज होने के बाद पता चलेगा कि दर्शकों को कितना लुभाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.